Browsing: Hajaribagh Police
हजारीबागः हजारीबाग जिले के इचाक में अवस्थित 181 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर ठाकुरबाड़ी के महंत विद्यानंद दास नंगे पांव भगवान की मूर्ति लिए हजारीबाग के उपायुक्त के पास पहुंचे. उनके साथ बाड़ी के और भी संत, पुजारी शामिल थे. महंत ने डीसी को बताया कि भू-माफियाओं की नजर में ठाकुरबाड़ी की जमीन है और वे गलत तरीके से बेच रहे हैं. इसके साथ ही उन्हें अधिकारी के समक्ष अर्जी लगाई कि ठाकुबाड़ी की जमीन बचा लीजिये. महंत गोद में मूर्ति लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक के दरवाजे पर भी पहुंचे. इससे पहले नंगे पांव जब वे सनातनी, पुजारियों के साथ कलेक्ट्रेट…
हजारीबागः हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के निकट एक युवक की गोली मारकर की गई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गी है. मृतक की पहचान हजारीबाग शहर के ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक विक्की केदारनाथ की यात्रा पर जाने के लिए हजारीबाग से कोडरमा रेलवे स्टेशन जा रहे थे. कोडरमा से उन्हें आगे की यात्रा करनी थी. मिली जानकारी के अनुसार विक्की सोनी केदारनाथ तीर्थ यात्रा के लिए निकले थे. विक्की के एक मित्र ने बताया कि वह उन्हें कोडरमा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान करसो…
हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से हथियारबंद अपराधियों ने दिन दहाड़े लगभग तीन किलो सोना और चार लाख रुपये कैश लूट लिए हैं. नकाबपोश अपराधी बैंक में घुसे और लगभग 15 मिनट तक घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर जांच की जा रही है. हजारीबाग के एसपी अमन कुमार ने मीडिया को बताया है कि करीब तीन किलो सोना और चार लाख कैश की लूट की जानकारी मिली है. पुलिस जांच में जुटी है. चार अपराधी आए थे. तकनीकी तथा एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी…
रांचीः हजारीबाग के विष्णुगढ़ में मंगला जुलूस देखने गई एक नाबालिग बच्ची की दरिंदगी से की गई हत्या के मामले में अखबारों में छपी खबर पर सोमवार को संज्ञान लिया है. जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने इस मामले में राज्य के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और हजारीबाग एसपी को नोटिस जारी करते हुए सभी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. अदालत ने पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा देने का भी निर्देश दिया है. इसके साथ ही अदालत ने यह मामला आगे की सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस के पास स्थानांतरित कर दिया…
हजारीबागः जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा हजारीबाग से फरार हुए तीन सजायाफ्ता कैदियों को महाराष्ट्र के सोलापुर जिला अंतर्गत करमाला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी है. 31 दिंसबरी की आधी रात तीनों कैदी क्रमश देवा भुईयों उर्फ देव कुमार भुईयों, राहुल रजवार, जितेन्द्र रवानी जेल के अंदर वार्ड की खिड़की का रॉड काटकर बेडशीट के सहारे नीचे उतरते हुए आंतरिक दीवार फांदकर बाहरी दीवार के रास्ते फरार हो गए थे. तीनों अभियुक्त क्रमशः 20 वर्ष, 27 वर्ष एवं आजीवन कारावास की सजा भुगत…
हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग शहर में ‘श्री ज्वेलर्स’ नामक प्रतिष्ठान पर दिनदहाड़े फायरिंग करने और इसके बाद शहर के कई ज्वेलर्स को धमकी भरे कॉल करने वाले आपराधिक गिरोह के 9 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हजारीबाग के एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इन्हें उस वक्त दबोचा गया, जब ये शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान बदमाशों के पास से 9 एमएम और 7.65 एमएम के दो पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन जब्त किए हैं. पकड़े गए सभी नौ बदमाश उत्तम…
हजारीबागः हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जोराकाठ गांव में एक सड़क निर्माण कंपनी की साइट पर हथियारबंद अपराधियों ने हमला बोला. इस दौरान सड़क निर्माण कार्य में लगी आठ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इनमें जेसीबी मशीन, हाईवा ट्रक, ग्रेडर मशीन और जेनरेटर भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक एनटीपीसी बादम कोयला परियोजना के लिए चरही जोराकाट तक सड़क बनाई जा रही है. सड़क का निर्माण मां इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा की जा रही है. कंपनी के मैनेजर रवि कुमार ने बतायाहै कि कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई है. जबकि कई लोग मौके से…
हजारीबागः झारखंड में हजारीबाग की पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के एरिया कमांडर प्रशांत सहित पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से विदेशी हथियार, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए एक एसआईटी गठित की गई थी. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने मीडिया को बताया है कि तरहेसा जंगल के घाटगोसाई में टीएसपीसी के एरिया कमांडर प्रशांत एवं उसके सक्रिय साथियों की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को मिल रही थी. येलोग अपराध की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. दूसरी तरफ पुलिस इनके पीछे…
हजारीबागः हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड के सिजुआ स्कूल के निकट अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर शंकर रविदास की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है. शंकर रविदास बैंक में रुपये जमा करने के लिए जा रहे थे. तभी घात लगाए दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और रुपये से भरे बैग लूट कर भाग निकले. जानकारी के मुताबिक नजदीक से उन्हें तीन गोलियां छाती में मारी गई हैं. दरअसल, पिछले तीन दिनों से बैंक बंद था. पूरा पैसा पेट्रोल पंप संचालक के पास ही था. मंगलवार को दिन में लगभग 12 बजे वे रुपये से भरे बैग…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us