नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की एक और परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स को परेशानी से उस वक्त गुज़रना पड़ा, जब बिजली गुल हो गई.
इन स्टूडेंट्स के लिए अब दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी. शनिवार, 22 अगस्त को एनटीए ने एआईएपीजीटी परीक्षा आयोजित की.
राजस्थान के जयपुर में शनिवार को एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने से कंप्यूटर बंद हो गए, जिसके कारण 49 परीक्षार्थी ‘आयुष पीजी’ प्रवेश परीक्षा पूरी नहीं कर सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एनटीए के मुताबिक़, इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रैंस टेस्ट शनिवार को देशभर के 200 केंद्रों में आयोजित की गई.
एनटीए ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया, “इस दौरान जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 192 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 49 उम्मीदवार केंद्र पर बिजली गुल होने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके.”
एनटीए ने बताया है कि इन उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे जयपुर के राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फ़ॉर वीमेन में आयोजित की जाएगी.
इन उम्मीदवारों को जारी किए जाने वाले नए एडमिट कार्ड के जरिए आगे की जानकारी दी जाएगी.
इससे पहले 16 मई को एनटीए ने जून 2026 की यूजीसी-नेट की तीन विषयों की परीक्षा रद्द कर दी. यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फ़ेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता और पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी.
एनटीए ने बताया था कि अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी, के संबंध में एनटीए को इनके प्रश्नपत्रों में कई त्रुटियों को लेकर शिकायतें मिली थीं.
