रांचीः झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है.
नामांकन से पहले नथवाणी भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल के घर पहुंचे थे. वहां पर एनडीए के विधायकों से उन्होंने मुलाकात की.
इसके बाद नवीन जायसवाल, सीपी सिंह समेत बीजेपी के कई विधायक उनका नामांकन कराने
परिमल नथवाणी झारखंड से वर्ष 2008 और 2014 में राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. इसके बाद वे आंध्र प्रदेश से भी राज्यसभा गए हैं,
झारखंड में बीजेपी के 21 और एनडीए के 24 विधायक हैं. परमल नथवाणी को जीत के लिए और 4 वोट की जरूरत होगी.
उन्होंने वोट मैनेज करने का धुरधंर माना जाता है. झारखंड में हर दल में उनकी पकड़ रही है.
उनके चुनावी मैदान में आने से कांग्रेस की चुनौती बढ़ी है. अगर सत्तारूढ़ दल- जेएमएम, कांग्रेस, राजद और माले के विधायक (कुल 56) इंटैक्ट रहे, तो नथवाणी के लिए राह कठिन होगी.
जेएमएम के पास 34 विधायक हैं. और एक सीट पर उसकी जीत कंफर्म है. अगर नथवाणी ने सत्तारबढ़ दलों के चार वोट भी खिसका दिए तो कांग्रेस के लिए चुनाव जीतना मुश्किल हो सकता है.
