रांचीः रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के राजाउलातू स्थित झारखंड राय यूनिवर्सिटी के एक बीटेक छात्र ने बुधवार सुबह किराये के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली.
मृतक की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना अंतर्गत पेटो गांव का रहने वाला था.
वह हुसैनी साव का इकलौता बेटा था. मनीष ने दसवीं तक की पढ़ाई केरेडारी और 12वीं की पढ़ाई हजारीबाग से पूरी की थी.
जानकारी के अनुसार, मनीष झारखंड राय यूनिवर्सिटी में बीटेक (प्रथम वर्ष) की पढ़ाई कर रहा था और यूनिवर्सिटी के पास किराये के मकान में रहता था.
वह पहले एक अन्य छात्र के साथ कमरे में रहता था, लेकिन कुछ दिन पहले दूसरा छात्र वहां से चला गया था. इसके बाद मनीष कमरे में अकेला रह रहा था.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. मृतक के परिजन नामकुम पहुंचे हैं. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मनीष के
नामकुम के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. छात्र के कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद पाया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है. पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है. साथ ही अन्य बंदुओं पर जारी है.
हालांकि, मनीष के पिता को इस बात पर शक है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की है. उन्होंने कहा है कि उनके बेटे ने जान नहीं दी है. उसे साजिश के तहत मारा गया है. इसलिए इस मामले में सही जांच हो.
