रांचीः रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में दो कार्रवाई के तहत एक अपराधी और एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने कुटियातु स्थित 89-आर्मी ग्राउंड के पास से शातिर अपराधी मो. खालिद उर्फ खालिद बंगाली उर्फ चूजा को से एक लोडेड देशी कट्टा, दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. वह गढ़ाटोली, गौसनगर का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं.
पूछताछ में उसने 10 जून को सामलौंग स्थित अराफात अपार्टमेंट के पास मो. शमसेर आलम पर हुई गोलीबारी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार
पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में 4.305 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ पहचान हुसिरहातु तैमाना निवासी 40 वर्षीय सनिका मुंडा को गिरफ्तार किया है.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पैशन प्रो बाइक से तैमारा की ओर से अफीम लेकर रामपुर में बेचने जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रांची-टाटा रोड पर राईसा नदी के पास वाहन जांच शुरू की.
इसी दौरान बाइक से आ रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया.
तलाशी के दौरान उसके पास से झोले में रखा 4.305 किलो अफीम, एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और नोकिया कीपैड मोबाइल बरामद किया गया.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने खेत में अवैध तरीके से अफीम की खेती की. इसके पहले भी वह अफीम बेच चुका है.
