निर्देशक रवि राज मुर्मू की संताली शार्ट फिल्म ‘आंगेन’ के लिए लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है.
मुर्मू को यह फिल्म पुरस्कार मिलने से संताली प्रतिभा, कला और संस्कृति का मान बढ़ा है. रवि राज मुर्मू जमशेदपुर के रहने वाले हैं.
इस फिल्म ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म का पुरस्कार जीता है.
संताली फिल्म को यह पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह पुरस्कार मिलना झारखंड से उभर रही ‘‘असीम रचनात्मक प्रतिभा’’ को दर्शाता है और स्वदेशी कला, संस्कृति तथा सिनेमा के एक जीवंत केंद्र के रूप में राज्य की बढ़ती पहचान को और मजबूत करता है.
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं रवि राज मुर्मू को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता हूं. प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतना न केवल उनके लिए एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि झारखंड के लोगों और पूरे संताली भाषी समुदाय के लिए भी अत्यधिक गर्व का विषय है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने ‘आंगेन’ के जरिए राष्ट्रीय मंच पर संथाली भाषा, संस्कृति और किस्सागोई की समृद्ध परंपरा का प्रदर्शन किया है.’’
