झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में पार्टी की नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्षा डॉ सीमा सिंह ने विधिवत् रूप से अपने नवीन कार्यभार को संभाला. इस मौके पर उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को हम सब मिलकर पूरा करेंगे. वे इस दायित्व को पद के रूप में नहीं , बल्कि सेवा, संगठन और समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करती हैं. संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना ही उनका लक्ष्य होगा.
प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने महिलाओं को दृढ़इच्छा शक्ति की पर्याय बताते हुए कहा कि महिलाएं अपने आप मे बहुत ताकतवर होती हैं. जो महिलाएं घर को संवार कर स्वर्ग बना देती हैं उसी तरह से विकसित भारत में भी योगदान देकर देश को विश्वगुरू बनाने की क्षमता रखती हैं. महिलाओं की बड़ी भागीदारी के बगैर विकसित भारत का सपना अधूरा है। जब पुरुष और महिला दोनों मिलकर काम करेंगे, तभी विकसित भारत का लक्ष्य पूरा होगा.
संगठन के प्रदेश नेतृत्व के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा आरती सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, रांची की महापौर रोशनी खलखो सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में डॉ सीमा सिंह द्वारा जब पदभार संभाला गया तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
उन्होंने डॉ सीमा सिंह को एक जुझारू, पार्टी के प्रति समर्पित नेत्री बताया. उन्होंने कहा कि डॉ सीमा को संगठन ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे उन्होंने सफलता और जिम्मेवारी पूर्वक पूरा करके दिखाया है.
निवर्तमान प्रदेश अध्यक्षा आरती सिंह ने कहा कि सबको मिलकर संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाना है.
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, रांची की महापौर रोशनी खलखो, शालिनी बैसिखियार, सीमा शर्मा, काजल प्रधान, उषा पांडेय, अमिता भाटिया, रागिनी सिन्हा, गंगोत्री कुजूर, शेफाली गुप्ता, बबिता झा, बबिता वर्मा, रूपा सिंह, अर्चना सिंह, नीलम चौधरी, कुमुद झा, रंजीता सिंह, लवली गुप्ता, रमा सिन्हा, सरिता पांडेय, कमल सिंह कौर आदि उपस्थित रहीं.
