देवघर एंटी करप्शन ब्यूरो दुमका की टीम ने बुधवार को देवघर जिले करौं प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित मनरेगा जूनियर इंजीनियर) संतोष कुमार को पांच रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
जेई ने एक लाभुक से योजना का बिल (विपत्र) पास करने के रिश्वत की मांग की थी. एसीबी की टीम गिरफ्तार करने के बाद आरोपी इंजीनियर को अपने साथ दुमका ले गई है.
एसीबी ने जारी बयान में बताया है कि करौं प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत अंतर्गत लकरछरा गांव में एक लाभुक भीम राणा की टीसीबी (Trench Cum Bunding) योजना स्वीकृत हुई थी. इस कार्य का सरकारी बिल बनाने के लिए जेई संतोष कुमार लाभुक से लगातार सात रुपये की घूस मांग रहा था. लाभुक घूस की रकम देने में असमर्थ था.
इसके बाद उसने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने बुधवार को जेई को घूस लेते हुए ट्रैप किया.
