Browsing: Arresting in CGL Paper leak

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी और कथित पेपर लीक मामले में सीआईडी ने कार्रवाई करते हुए सुरेश राय को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सुरेश राय मूल रूप से बोकारो जिले के दुग्धा थाना क्षेत्र स्थित न्यू बीसीसीएल कॉलोनी का रहने वाला है. सुरेश राय का बेटा उमेश राय इस मामले में पहले ही सीआईडी द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोप है कि पिता-पुत्र दोनों मिलकर इस अवैध और संगठित पेपर लीक सिंडिकेट का संचालन कर रहे थे. अभ्यर्थियों को रटवाए गए थे सवाल-उत्तर जांच एजेंसी…

Read More

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में कथित पेपर लीक, अनियमितता मामले में सीआईडी ने और तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के नंदुडीह निवासी अजय कुमार, गिरिडीह के गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा निवासी संजय कुमार और गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के कटरियाटाड़ निवासी रामाकृष्णा कुमार सिंह शामिल हैं. सीआईडी ने एक जनवरी 2025 को सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में दर्ज प्राथमिकी के तहत यह कार्रवाई की है. सीआईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में अनुचित माध्यमों का उपयोग…

Read More

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में कथित पेपर लीक, अनियमितता मामले में सीआईडी ने बिहार के छपरा से एक एजेंट मनु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। सीआईडी ने गुरुवार की शाम उसे रांची स्थित विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अब सीआईडी जल्द ही उसे रिमांड पर लेगी व पूछताछ करेगी. सीआईडी ने एक जनवरी 2025 को सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में दर्ज प्राथमिकी के तहत यह कार्रवाई की है. मनु कुमार सिंह पर आरोप है कि उसने JSSC-CGL परीक्षा के कई…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और जेएसएससी-सीजीएल में गड़बड़ी की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इनमें दो आरोपी जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा मामले में, जबकि दो आरोपी को सीजीएल मामले में गिरफ्तार गया है. यह कार्रवाई जेपीएससी की परीक्षा को लेकर दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 और जेएसएससी-सीजीएल को लेकर थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत की गई है. शिवांगन पाठशाला से जुड़े हैं तार जांच एजेंसी ने सुंदर नगर गार्डन मानगो, जमशेदपुर निवासी ऋतिक और शिव भवन, कमलाकांत रोड, सुखदेवनगर, रांची निवासी प्रसून को गिरफ्तार किया है. सीआईडी के अनुसार,…

Read More

रांची– झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अनियमतता की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. यह कोचिंग रांची में सर्कुलर रोड में है. जांच एजेंसी ने सीआईडी में दर्ज कांड संख्या 16/2026 के तहत यह कार्रवाई की है. हालांकि सजीत अप्राथमिक अभियुक्त है. जांच एजेंसी को जानकारी मिली है कि संजीत एजेंट के तौर पर सेटिंग का काम कर रहा था. इसके अलावा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता के संबंध में दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025…

Read More

रांची- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता के संबंध में दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में एसआईटी ने देवघर से एक क्लर्क सुधाकर कुमार को उठाया है. फिलहाल वह दुमका में पोस्टेड है. इससे पहले रांची में पशुपालन विभाग में कार्यरत था. सीआईडी की टीम उसे लेकर रांची आई है. उससे अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है. सुधाकर मूल रूप से बिहार के बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. सीआईडी ने उसे देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर बंधा इलाका स्थित एक…

Read More

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएसी-सीजीएल) 2023 में कथित पेपर लीक मामले में शुक्रवार को धनबाद और बोकारो से गिरफ्तार चारों सफल अभ्यर्थियों को सीआईडी की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार जेल भेज दिया गया है. ये चारों अभी नौकरी में थे. आरोप है कि चारों कथित तौर पर रिश्वत देकर जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में सफल हुए हैं. खबरों के मुताबुक सीआईडी की एसआईटी ने अब तक करीब 150 संदिग्धों, अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया और उनसे पूछताछ जारी है. अनुसंधान के क्रम में…

Read More

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता के संबंध में दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में एसआईटी ने चार सफल अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभ्यर्थियों धनबाद के नवाडीह थाना क्षेत्र में सनशाइन अपार्टमेंट में रहने वाला दीपक कुमार और धनबाद के ही राजगंज थाना क्षेत्र के धड़कीड़ के विजय तिवारी शामिल हैं. इनके अलावा बीसीसीएल कॉलोनी दुग्दा, बोकारो से उमेश कुमार राय तथा रिवरसाइड सुदामडीह धनबाद से आनंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है. ये दोनो मूल तौर पर बिहार के रहने वाले हैं. उधर गुरुवार…

Read More