Browsing: Babulal Marandi

रांचीः झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि कथित सरकारी संरक्षण में उनके खिलाफ गलत तरीके से मुकदमे दर्ज, कराने, फर्जी स्टिंग करने, उन पर अथवा परिवार वालों पर हमले की साजिश चल रही है. मरांडी ने कहा है, “हमें कुछ विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके अनुसार झारखंड सरकार के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े कुछ अत्यधिक कथित भ्रष्ट अधिकारी अधिकारी उनके अथवा  उनके परिवार और निकट लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रचने में लगे हुए हैं.” बीजेपी नेता ने कहा, “उनके खिलाफ इसलिए ये जाल बुना जा रहा है…

Read More

रांचीः झारखंड में शराब घोटाले को लेकर सरकार के खिलाफ मुखर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आठ सवाल सामने किए हैं. इसके साथ ही कही है कि राज्य सरकार की एजेंसी एंटी करप्शन ब्यूरो को अगर इस घाटोले में लच उजागर करना है, तो रिमांड पर लिए गए आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे से ये सवाल पूछे जाने चाहिए. बीजेपी नेता लगातर कहते रहे हैं कि इस घोटाले के तार सरकार से जुड़े हैं और जनता सच जानना चाहती है. गौरतलब है कि बीस मई को तत्कालीन उत्पाद सचिव और वरिष्ठ आईएएस…

Read More

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार आयुष्मान भारत योजना की सुविधा से लोगों को वंचित करने में जुटी है. पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में बीजेपी नेता ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत सरकार की अनूठी योजना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की धरती से ही प्रारंभ किया था, लेकिन झारखंड में यह योजना शिथिल पड़ी हुई है. उन्होंने कहा इस योजना के प्रावधान के तहत केंद्र सरकार की भागीदारी 60% और राज्य सरकार की 40% है. और यदि राज्य सरकार इसे…

Read More

रांचीः झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जानबूझकर सरकार ने राज्य में संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बनाकर रखा है. उन्होंने कहा कि राज्य की ऐसी सारी संवैधानिक संस्थाएं जो राज्य सरकार के काम काज ,गड़बड़ियों,भ्रष्टाचार पर नजर रखती है, जनता की शिकायत पर सुनवाई और कार्रवाई करती है, लेकिन सरकार की मंशा इन संस्थाओं को हाशिये पर डालने की रही है. पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि राज्य में लोकायुक्त, महिला आयोग,सूचना आयोग, उपभोक्ता फोरम जैसी महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थाओं…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की गिरफ्तारी के बाद झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि झारखंड शराब घोटाले का तार सीधे सरकार से जुडा है. इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि अगर वे (हेमंत सोरेन) इस मामले में पाक साफ हैं, तो सीबीआई जांच की अनुशंसा करें. बाबूलाल मरांडी का कहना है कि शराब घोटाला दो राज्यों (झारखंड और छत्तीसगढ़) से जुड़ा हुआ है. इसलिए राज्य सरकार इसकी जांच सीबीआई से कराने…

Read More

रांचीः झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान की मर्यादा, लोकतंत्र पर जितने प्रहार किए हैं, वो देश के इतिहास में काले पन्ने के रूप में दर्ज है. इसके बाद संविधान बचाओ रैली करना उनकी राजनीतिक नौटंकी को जाहिर करता है. झारखंड में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने छह मई को रांची में संविधान बचाओ रैली बुलाई है. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अद्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता भाग लेंगे. रैली की तैयारी में कांग्रेस जुटी है. कांग्रेस की इस रैली को लेकर बीजेपी नेता ने मीडिया से…

Read More

रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए पत्र के आलोक में कहा है कि पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता का अपने पद पर बने रहना असंवैधानिक है और वे दो दिनों से नियम विरूध फैसले ले रहे हैं. शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को जो पत्र लिखा है, उसके जवाब में हेमंत सोरेन सरकार ने गृह मंत्रालय को ही पुनर्विचार करने को कहा है. सरकार नियमों को ताक पर रखकर…

Read More

झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण और जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन के एक बयान पर मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है. गुरुवार को रांची में बीजेपी ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया. इसके बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बीजेपी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में निकाले गए इस जुलूस में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा, देवी, संजय सेठ, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय, राज्य सभा के सांसद दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, विधायक…

Read More

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के ख़िलाफ़ ईडी की कार्रवाई किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने  केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ देशव्यापी प्रदर्शन शुरू कर दिया है. झारखंड कांग्रेस भी रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई नेता विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं. इधर झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर…

Read More

झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण और जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन के एक बयान पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने हफीजुल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है. इधर, पूरे विवाद पर हफीजुल हसन ने कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. दरअसल, रविवार को रांची में एक निजी चैनल से बात करते हुए मंत्री ने कहा था शरीअत मेरे लिए बड़ा है. हम कुरान सीने में रखते हैं और संविधान हाथ में. वक्फ संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध पर मंत्री ने कहा था…

Read More