Browsing: Babulal Marandi
रांचीः झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक और पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने चतरा में जेलर के तौर पर पोस्टिंग के दौरान लवकुश कुमार के कथित कारनामे की जानकारी दी है. पत्र में बताया है कि चतरा के जेलर ने लंबं समय तक एक महिला होमगार्ड का कथित यौन शोषण कर उसकी जिंदगी तबाह कर दी. महिला होमगार्ड के पति ने जब इसका विरोध किया, तो उसे रास्ते से हटाने के लिए गुंडे भेजे गए, जान से मारने की धमकियां दी गईं और झूठे मुकदमों में फँसाने का भय दिखाकर वर्षों तक उस…
रांचीः झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव जून महीने में संभावित है. चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज है और आंकड़ों का गणित सेट करने के साथ उम्मीदवारों पर सबकी नजरें टिकी है. इस बीच जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के विधायक सरयू राय ने एक्स पर जो कुछ कहा है, उसे लेकर कई किस्म की चर्चा शुरू है. सरयू राय ने लिखा है, “झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर अगले माह चुनाव होंगे.संभावना है कि एक सीट के लिए राजनीतिक संपर्क वाले उद्योग जगत के कतिपय धनवान ज़ोर आज़माइश करें.ऐसा जेएमएम या भाजपा के समर्थन के…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने एक गंभीर सूचना की जानकारी दी है. इसमें बताया है कि जेल के अंदर और प्रशासनिक स्त्रोतों से पुष्ट सूचना मिली है कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक ने एक महिला कैदी के साथ यौन शोषण किया. जबकि काराधीक्षक द्वारा महिला कैदी के यौन शोषण एवं उसे गर्भवती किए जाने जैसे गंभीर कृत्य और अपराध को कारा महानिरीक्षक द्वारा दबाने का प्रयास जारी है. बाबूलाल ने पत्र में लिखा है, “सरकार की नाक के नीचे राज्य की राजधानी रांची अवस्थित…
आलमगीर आलम के जेल से बाहर आने पर जश्न, बोले बाबूलाल मरांडी-‘जमानत मिलना निर्दोष का प्रमाण पत्र नहीं’
रांचीः नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के जेल से बाहर आने पर ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी आज़ादी की लड़ाई लड़कर लौटा हो. भ्रष्टाचार के मामलों का दाग आसानी से नहीं मिटता, लालू यादव के राजनीतिक और कानूनी सफर का उदाहरण है सबके सामने है. नेता प्रतिपक्ष ने आलमगीर आलम को बेल मिलने और इसपर कांग्रेसियों द्वारा मनाए जा रहे जश्न पर को लेकर सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि यह केवल उम्र और बीमारी के आधार पर कड़ी शर्तों के साथ मिली अंतरिम राहत…
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगियों के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्रवाई के बीच एक कथित वीडियो ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रिंस खान के कथित वीडियो को एक्स पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाने और माइनिंग माफिया, भूमि कब्जा व प्रशासनिक संरक्षण से जुड़े आरोपों की न्यायिक निगरानी में जांच कराने की मांग उठाई. मरांडी ने लिखा है, “झारखंड के लोकतांत्रिक…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही अनियमितता पर सवाल उठाया है. इसके साथ ही झारखंड लोक सेवा आयोग के चेयरमैन को अयोग्य बताया है. उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की स्थिति राज्य में लगातार बदतर होती जा रही है. जेपीएससी द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा में सामने आई गंभीर खामियों ने पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बोकारो और रांची के एक-एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र तक नहीं पहुंच पाए, जिसके कारण वहां परीक्षा रद्द करनी पड़ी. इसके अलावा अंग्रेज़ी विषय में एक ही पैसेज से…
रांचीः झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने ट्रेजरी घोटाले की सीबीआई अथवा न्यायिक जांच कराने की मांग की है. इसके साथ ही बाबूलाल ने घोटाले को लेकर कई अहम सवालों पर सरकार का ध्यान खींचा है और कहा है कि यह मामला केवल वित्तीय अनियमितता तक सीमित नहीं प्रतीत होता, बल्कि यह एक व्यापक और संगठित भ्रष्टाचार की ओर संकेत करता है. परिस्थितियाँ इस प्रकार बनती दिख रही हैं जैसे चारा घोटाला के काले अध्याय की पुनरावृत्ति हो रही हो. बाबूलाल ने कहा है, जिस प्रकार चारा घोटाले…
रांचीः फरवरी में होने वाले शहरी निकायों के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम के साथ समर्थन देने के सवाल पर बीजेपी परहेज करेगी. शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई सांगठनिक बैठक में चर्चा से ये संकेत उभरे हैं. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि निकाय क्षेत्र में प्रशासनिक तंत्र हावी है. जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं. ऐसे में आगामी निकाय चुनाव में सेवाभावी और जन कल्याण को समर्पित राष्ट्रवादी सोच के प्रत्याशियों को जीत दिलाने केलिए संकल्पित होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में राष्ट्रवादी सोच…
रांचीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड की जनता के साथ विश्वासघात किया है. जनता को धोखा दया है. बालू, ठेका, खदान और कमीशन हर जगह लूट का तंत्र चल रहा है और यह सरकार अब ठगवा सरकार बन चुकी है. सिंडिकेट सरकारी खजाने को लूरटकर अपने घर भर रहा है. इन्हें सत्ता से बाहर करना ही होगा. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को देवघर में झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जनता लगातार भाजपा को अपना…
रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जिस समय शराब नीति बन रही थी उसी समय मैंने मुख्यमंत्री और सरकार को पत्र लिखकर नेक्सस और गड़बड़ियों पर ध्यान दिलाया था. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. इसका तो अर्थ यही लग रहा है कि इन लोगों के बीच उस समय कहीं ना कहीं लेन देन में कोई कम-बेसी हुई, तभी आईएएस अधिकारी विनय चौबे पर कार्रवाई हुई. बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से तो यही प्रतीत…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us