Browsing: Bandhu Tirkey

रांचीः प्रस्तावित परिसीमन के मुद्दे पर आदिवासी संगठनों से जुड़े एक प्रतिनिधमंडल ने बंधु तिर्की के नेतृत्व में लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर अपनी चिंता से अवगत कराया है. राज्य की पांचवीं अनुसूची क्षेत्रों में प्रस्तावित परिसीमन को लेकर आदिवासी संगठनों ने चिंता जताते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर ज्ञापन सौंपा है. समाजसेवियों का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल था. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपते हुए शिष्टमंडल ने परिसीमन में केवल जनसंख्या को आधार नहीं बनाने और पांचवीं अनुसूची की संवैधानिक भावना को ध्यान में रखने का आग्रह किया है. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को…

Read More

रांचीः आदिवासी एकता महाजुटान रैली कोर कमेटी के सदस्य ग्लैडसन डुगडुंग ने रांची के मोराबादी मैदान में 30 अगस्त को आयोजित आदिवासी महाजुटान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने आदिवासियों को धोखा दिया और रैली पर कब्जा करने की कोशिश की. परिमीसन के मुद्दे पर इस महाजुटान में आदिवासियों की बड़ी भीड़ जुटी थी. और पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस के नेता बंदु तिर्की के नेतृत्व में यह महाजुटान हुआ था. मंच पर अगली कतार में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सरकार में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की…

Read More

रांचीः रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार को परसीमन और एमएमडीआर के सवाल पर आदिवासी महाजुटान में बड़ी भीड़ जुटी. इस महाजुटान में नेताओं ने हुंकार भरी कि अगर परिसीमन में आदिवासियों की सीटें घटी, तो किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा. पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की की अगुवाई में आयोजित इस महाजुटान में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केवश महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सरकार में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत कई विधायक अगली कतार में दिखे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस महाजुटान में शामिल नहीं हुए,…

Read More

रांचीः झारखंड में प्रस्तावित लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के संभावित प्रभावों, विशेषकर अनुसूचित जनजातियों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों तथा राज्यहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-मंथन तेज हुआ है. इसी सिलसिले में रविवार को राँची प्रेस क्लब, करमटोली में कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की अगुवाई में एक सर्वदलीय बैठक की गई. इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया. बंधु तिर्की ने कहा कि यदि परिसीमन के कारण अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित विधानसभा एवं लोकसभा सीटों में किसी भी प्रकार…

Read More

रांचीः पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड में लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का आदिवासी समाज पर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा. परिसीमन की प्रक्रिया के माध्यम से अनुसूचित जनजातियों के लिए सुरक्षित सीटों की संख्या में कटौती करने का कोई प्रयास किया गया तो उसका पुरजोर लोकतांत्रिक विरोध किया जाएगा. वर्ष 2026 के बाद प्रस्तावित लोकसभा एवं विधानसभा परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज के बीच बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर रविवार को रांची प्रेस क्लब सभागार में “परिसीमन का आदिवासी समाज पर प्रभाव एवं संभावित समाधान” विषय पर एक…

Read More

रांचीः लंबे इंतजार के बाद झारखंड कांग्रेस की नई कमेटी की घोषणा कर दी गई है. नई कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी खत्म कर दी गई है. अब तक बंधु तिर्की. जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में थे. अब इन तीनों को अलग- अलग सहयोगी कमेटी में शामिल किया गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मारावी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में नई कमेटी के बारे में जानकारी दी. दोनों नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कमेटी की घोषणा करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी…

Read More