Browsing: Bjp

रांचीः संथालपरगना की राजनीति में हलचल के बीच बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोरियो के पूर्व विधायक ताला मरांडी सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं. शुक्रवार को भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में ताला मरांडी झामुमो में शामिल हुए. जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ताला मरांडी का स्वागत किया. ताला मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से ही राजनीति की शुरुआत की थी. लगभग चार दशक बाद अलग- अलग दलों की राजनीति करते हुए फिर से जेएमएम में लौटे हैं. ताला मरांडी बोरियो से दो बार विधायक भी रहे हैं. बीजेपी के टिकट से वे…

Read More

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव’ स्कीम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी का आरोप है कि मोदी सरकार ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की नकल करते हुए ‘एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव’ स्कीम की घोषणा की. राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, “2024 के लोकसभा चुनाव में हमने देश के युवाओं से ‘पहली नौकरी पक्की’ देने का वादा करते हुए ‘1 लाख रुपए वार्षिक अप्रेंटिसशिप’ की गारंटी दी थी. युवाओं के बेहतर भविष्य और बेरोजगारी से राहत दिलाने के लिए यह एक क्रांतिकारी योजना थी.” उन्होंने आगे लिखा, “शायद मोदी सरकार को…

Read More

रांचीः वक्फ (संशोधन) बिल को लेकर झारखंड की सियासत भी गर्म है. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि झारखंड में जो भी वक्फ बोर्ड की संपत्ति या जमीन है, उसे एक इंच भी केंद्र के हाथों में जाने नहीं देंगे.  पार्टी कार्यालय में नियमित प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि भाजपा और उसकी सरकार ने धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए यह बिल लाया है.  संविधान की मूल भावना है कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में इसे बिगाड़ा जा रहा है. संवैधानिक…

Read More

पटनाः केंद्रीय गृह औरसहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पटना में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई. रविवार को अमित शाह बिहार के दौरे पर थे. इस बैठक में चुनावी रणनीति और सीट बंटवारे को लेकर सभी दलों के बीच चर्चा हुई. बैठक से निकलने के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए घटक दलों की बैठक हुई. चुनाव की तैयारियों में जुटने पर बातचीत की गई है. बिहार में इस साल अक्टूबर में चुनाव संभावित है. यह बैठक इसलिए खास…

Read More

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के दौरे पर थे. गोपालगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और लालू यादव पर निशाना साधा. केंद्रीय मंत्री ने कहा, “बिहार में चुनाव होने जा रहा है. बिहार को तय करना है कि हमें लालू-राबड़ी के ‘जंगल राज’ की ओर जाना है या मोदी जी और नीतीश कुमार के विकास के रास्ते पर जाना है.” शाह ने दावा किया कि बिहार में एनडीए की सरकार आने के बाद विकास की शुरुआत हुई. आरजेडी और लालू यादव को निशाने पर लेते हुए…

Read More

रांचीः केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची में पुलिसिंग पूरी तरह फेल है. उन्होंने कहा है, यह घटना हतप्रभ करने वाली है. कांके चौक पर दिनदहाड़े वरिष्ठ और सक्रिय नेता की हत्या हो जाती है. बीच चौराहे पर अपराधी गोली मारकर चल देते हैं और पुलिस हाथ-पर-हाथ धरे बैठी रही. गौरतलब है कि कांके थाना क्षेत्र के व्यस्ततम कांके चौक पर बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी है. केंद्रीय मंत्री…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पिछड़ा विरोधी है और पार्टी पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीन कर मुस्लिम समाज को दे रही है. झारखंड विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए मरांडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास पिछड़ा विरोधी है रहा है. इसी परंपरा को वह आगे बढ़ा रही है. कभी पिछड़ा वर्ग आयोग को यही कांग्रेस पार्टी ने संवैधानिक मान्यता नहीं दी थी. उन्होंने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में इस कदर संलिप्त है कि कि उसने ओबीसी…

Read More

दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. इधर रांची में हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रियों ने बीजेपी पर पलटवार किया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल पर कहा, एक आदिवासी मुख्यमंत्री का होना बीजेपी वालों को पच नहीं रहा है. दिल्ली में बैठकर हमारे खिलाफ बोलेंगे, आंख दिखायेंगे, तो उनकी बोरिया बिस्तर समेट देंगे. यहां से कोयला, लोहा, पत्थर जाना रोक देंगे. बत्ती गुल कर देंगे. इसी…

Read More

झारखंड में गोड्डा से बीजेपी के सांसद सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में ‘‘बांग्लादेशी घुसपैठियों’’ की संख्या में बढ़ोतरी का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि अगला परिसीमन इन्हें अलग करके होना चाहिए क्योंकि इनके कारण आदिवासियों की सीटें जा रही हैं. उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए सरकार से यह आग्रह भी किया कि इस समस्या के समाधान के लिए संथाल परगना को अलग राज्य बनाना चाहिए. गौरतलब है कि झारखंड के संथालपरगना में डेमोग्राफी चेंज और बांग्लादेशी घुसपैठिये के मुद्दे पर बीजेपी सांसद पहले से मुखर रहे…

Read More