Browsing: CBI

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को आयोजित हुई नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा को पेपर लीक की चर्चाओं के बीच रद्द कर दिया है. एनटीए ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंज़ूरी के बाद परीक्षा रद्द की गई है. एनटीए ने कहा है कि इस परीक्षा को दोबारा आयोजित करवाया जाएगा. नई परीक्षा की तारीख़ें और एडमिट कार्ड का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक चैनलों पर जारी किया जाएगा. राजस्थान में दस मई को पेपर लीक से जुड़ी रिपोर्टें सामने आने के बाद यह फ़ैसला लिया गया है. मेडिकल की पढ़ाई के लिए होने वाली इस परीक्षा में…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का एक प्रतनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. भाजपा ने राज्यपाल को बताया है कि रांची जिले तमाड़ के एक निर्माणाधीन भवन में परीक्षा माफियाओं द्वारा प्रश्न पत्र के उत्तर रटवाने सहित अन्य गड़बड़ी करने की बात सामने आई है. इस मामले में 150 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. इस दौरान कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप, संदिग्ध प्रश्नपत्र, नोट्स, कई गाड़ियों की बरामदगी की बात सामने आ रही है. 583 पदों…

Read More

रांचीः साउथ इस्टर्न रेलवे के कार्मिक विभाग ने रांची की सीनियर डीसीएम शूचि सिंह को पद से हटा दिया है. उनकी जगह श्रेया सिंह को यह पद संभालने की जिम्मेदारी दी गई है. रेलवे द्वारा किया गया यह फेरबदल प्रशासनिक फेरबदल एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है या फिर हालिया घटनाक्रम से जुड़ा निर्णय, इस पर आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की गई है. चर्चा इसकी भी है कि हटिया स्थित रेल मंडल दफ्तर में बुधवार को सीबीआइ की छापेमारी और घूस लेते हुए चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद यह कदम उठाया गया है. चीफ कमर्शियल…

Read More

रांची: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सीबीआई को ठेकेदार अजय त्यागी ने लिखित शिकायत की थी कि उसका 8.50 लाख रुपये का बिल बकाया है. इस बिल के भुगतान के लिए चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर 50 हजार रुपये घूस मांग रहा है. सीबीआइ ने इस शिकायत का सत्यापन किया और फिर मामला सही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सीबीआइ की इस कार्रवाई से रेलवे कार्यालय में हड़कंप है. सीबीआइ…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन की सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि सरकार के संरक्षण में जिले के अफसर डीएमएफटी फंड को एटीएम समझकर लूट मचा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने बोकारो में हुई कथित तौर पर डीएमएफटी फंड में करोड़ों की लूट को लेकर सरकार से सीबीआइ जांच कराने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि लूट का पैसा सीएम की तिजोरी में जमा हो रहा है. पार्टी कार्यालय में एक प्रेस काफ्रेंस में बाबूलाल मरांडी ने बोकारो जिले में डीएमएफटी…

Read More

रांचीः छोटानागपुर काश्तकारी कानून (सीएनटी) का उल्लंघन कर कई जगहों पर जमीन की खरीद-बिक्री के 15 साल पुराने मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन एक्का को 7-7साल की सुजाई है. एनोस एक्का को 1 लाख रुपये, वहीं उनकी पत्नी मेनन एक्का को 1.5 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना न देने पर उन्हें 6 महीने का अतिरिक्त सजा काटनी होगी. इसी मामले में रांची के पूर्व भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्तिक प्रभात को चार साल की सजा सुनाई गई है. कार्तिक पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. शुक्रवार को…

Read More