Browsing: CID Raid

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने सोमवार को आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य के पीए रहे ब्रज कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है. ब्रज कुमार पर जेपीएससी के अभ्यर्थियों से पैसे लेने का आरोप है. अजिता भट्टाचार्य सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी है. जेपीएससी में गड़बड़ियों को लेकर सीआइडी के छापे और कार्रवाई के बाद आयोग की तीनों सदस्य-अजिता भट्टाचार्य, जमाल अहमद और अनिमा केरकेट्टा ने इस्तीफा दिया था. सीआइडी इन तीनों से अलग-अलग तारीखों में जांच के सिलसिले में…

Read More

रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं की जांच कर रही सीआइडी की एसआइटी ने सोमवार की सुबह झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर वे अभ्यर्थियों और छात्रों के निशाने पर रहे हैं. रांची में 24 दिनों से जेपीएससी और जेएसएससी के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र लगातार जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. आयोग के दफ्तर में भी छापेमारी जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सीआइडी ने कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तर में…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआइडी ने सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट हासिल कर विभिन्न ठिकानों में लगातार छापेमारी कर रही है. इसके अलावा अनुसंधान के क्रम में प्राप्त ओएमआर कार्बन कॉपी का मिलान तथा स्क्रूटनी की प्रक्रिया भी जारी है. सीआइडी ने रिलीज जारी कर बताया है कि इस मामले में अनुसंधान जारी है तथा साक्ष्य के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. अनुसंधान के दौरान इन सात लोगों की गड़बड़ियों में शामिल होने और सिंडिकेट से जुड़े होने की जानकारी जांच…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआइडी की टीम ने बुधवार को पलामू में दबिश दी. सीआइडी को दो शिक्षकों की तलाश है, जिनके बारे में सिंडिकेट में शामिल रहने की जानकारी मिली है. लेकिन दोनों शिक्षक अपने घरों में नहीं मिले. इससे पहले तीन अगस्त को सीआइडी ने इन्हीं दो शिक्षकों के समेत अलगृ-अलग जिलों में 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी. शिक्षकों की तलाश में सीआइडी के अधिकारियों के साथ पलामू पुलिस की टीम भी शामिल रही. पुलिस बलों के साथ सीआइडी की टीम ने नौडीहा बाजार निवासी सरकारी शिक्षक संतोष…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि जेपीएससी की परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी की जांच सरकार की ‘कठपुतली एजेंसी सीआइडी’ कर रही है. इस जांच एजेंसी की सत्यनिष्ठा और कार्यप्रणाली पर अब आम जनता का रत्ती भर भी विश्वास नहीं रह गया है. एक्स पर दो पोस्ट में मरांडी ने परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जिस सीआइडी ने सीजीएल परीक्षा धोखाधड़ी में दुर्भावनापूर्ण तरीके से जांच की प्रकृति ही बदल दी और अपनी नाकामी व असली दोषियों को छिपाने के लिए सारा दोष नेपाल…

Read More

रांचीः झारखंड लोकसेवा आयोग की 14वीं सिविल सेवा के अलावा अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही सीआइडी की टीम ने आयोग के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते के आवास पर करीब पांच घंटे तक छापेमारी की. इससे पहले सीआइडी ने बुधवार को इसी मामले में जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी की तेज होती कार्रवाई से संकेत मिले हैं कि इस मामले में आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच कर रही सीआइडी की टीम ने जांच…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और परीक्षाओं का संचालन करने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के विरुद्ध मंगलवार को अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की छापेमारी के बाद आयोग के चेयरमैन एल ख्यांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनका इस्तीफा बुधवार को स्वीकार कर लिया. प्रशासनिक हलके में माना जा रहा है कि जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार के सख्त रुख को देखते हुए चेयरमैन ने अपना इस्तीफा दिया है. इससे पहले सरकार के निर्देश पर सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने…

Read More