Browsing: CID

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में कथित पेपर लीक, अनियमितता मामले में सीआईडी ने गुरुवार को एक और आरोपी रितेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. रितेश कुमार सिंह सीजीएल परीक्षा से जुड़ी एजेंसी आईसीएएन टेक्नोलॉजी के संचालक मिथिलेश सिंह का रिश्तेदार बताया जा रहा है. मिथिलेश सिंह फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश सीआईडी को है. जांच एजेंसी ने रितेश को पूछताछ के लिए रांची बुलाया था. पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. रितेश बिहार के भोजपुर का रहने वाला है और लंबे समय से बोकारो के दुग्धा में रह रहा था.…

Read More

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता के संबंध में फूड इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत संजय कुमार को हिरासत में लिया गया है. जांच एजेंसी को सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के तार संजय कुमार से जुड़ने और उसके खिलाफ कई महत्वपूर्ण व ठोस साक्ष्य मिलने की जानकारी मिली है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है. जानकारी के मुताबिक गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा निवासी मनोज साव के पुत्र और फूड एंड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर संजय कुमार को उनके आवास से हिरासत में…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि जब पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित थी, तो पहले के हलफ़नामों का सच क्या था. जवाबदेही सिर्फ़ नीचे वालों की, संरक्षण ऊपर वालों को क्यों. मरांडी ने एक्स पर कहा है, “राज्य सरकार की ओर से कल (18 सितंबर) हाई कोर्ट में दाख़िल हलफ़नामे में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा की पूरी प्रक्रिया को दूषित बताया गया है. जब सरकार ख़ुद यह स्वीकार कर रही है, तो सवाल उठता है…

Read More

रांची : सिविल सेवा एवं अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर मंगलवार को जेपीएससी कार्यालय समेत सात ठिकानों पर सीआईडी ने छापा मारा. इसमें असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर श्वेता गुप्ता , परीक्षा लेने वाली एजेंसी टीडीपीएल के ठिकाने भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान श्वेता गुप्ता के अलावा एजेंसी से जुड़े सात लोगों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही जांच टीम ने एजेंसी के कार्यालय को सील कर दिया है. टीडीपीएल का पूरा नाम टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड है और यह जेपीएससी से जुड़े परीक्षा कार्यों में शामिल रहती है. एजेंसी के डायरेक्टर सतपाल सिंह और…

Read More

रांचीः बोकारो ट्रेजरी घोटाले की जांच कर रही राज्य सरकार की जांच एजेंसी अपराध अनुसंधान विभाग की एसआईटी ने वहां के एक एएसआई अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार किया है. विशेष जांच दल को अनुसंधान के क्रम में जानकारी मिली है कि पूर्व में गिरफ्तार लेखापाल कौशल कुमार पांडेय ने अवैध निकासी के 50 लाख रुपये अशोक भंडारी के खाते में ट्रांसफर किए थे. सीआईडी ने जारी रिलीज में बताया है कि कौशल कुमार पांडे के सहयोग से गलत तरीके से पुलिसकर्मियों का कमान निर्गत कर टीए बिल के तौर पर एक करोड़ दस लाख रुपये की निकासी की गई…

Read More

ट्रेजरी घोटाले के जद में कोल्हान प्रमंडल का पश्चिम सिंहभूम भी शामिल हो गया है. चाईबासा ट्रेजरी से पुलिस महकमा के खाते से कथित तौर पर लाखों की अवैध निकासी के मामलें एक सिपाही समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बाबर  मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मुख्य आरोपी सिपाही देव नारायण मुर्मू पुलिस के लेखा शाखा में कार्यरत है. चाईबासा के एसपी अमित रेणु ने सिपाही समेत चार लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जांच जारी है. और इसे लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. अन्य तीन लोग अवैध निकासी…

Read More