Browsing: CJP

कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के सवाल पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि युवाओं को जेल में डालना कायरता है. राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में टिप्पणी की है. राहुल गांधी ने लिखा, “जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है. इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरता का काम है.” “छात्र, युवा, पत्रकार, इंडिया गठबंधन; अलग-अलग बैनर, लेकिन मक़सद एक. सभी प्रदर्शन एक ही हैं. नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर…

Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश में इन लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की थी. यह घटना जंतर-मंतर को विरोध स्थल के रूप में रद्द किए जाने के एक दिन बाद हुई थी. लाइव लॉ के मुताबिक दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने इन दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस का आरोप है कि उन्होंने बंद गेट और बैरिकेड पार कर जंतर-मंतर परिसर में प्रवेश किया. अधिकारियों के अनुसार, मामले में…

Read More

जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी ने कहा है कि वो कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़े हुए नहीं हैं. ध्रुव राठी ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जैसे देश में बाकी लोग प्रदर्शन करने आए थे, ठीक उसी तरह से वो भी इसमें शामिल होने आए. ध्रुव राठी ने कहा, “वोट चोरी एक बहुत संवेदनशील मुद्दा है, मैं इसी का विरोध जताने यहां आया था. यहां व्यक्तिगत तौर पर आया हूं, मैं सीजेपी से जुड़ा हुआ नहीं हूं. व्यक्तिगत तौर पर प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने आए थे.” ध्रुव राठी से पूछा गया कि क्या वो किसी राजनीतिक दल…

Read More

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने सवाल उठाए हैं. लोकसभा में नेता, प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि अब यह “साबित” हो गया है कि ज्ञानेश कुमार ने फ़ॉर्म-6 में “ग़ैर-क़ानूनी और एकतरफ़ा” बदलाव किया. उन्होंने चुनाव आयोग के 26 सितंबर के उस प्रेस नोट को भी साझा किया, जिसमें आयोग ने कहा था कि एसआईआर के लिए फ़ॉर्म-6 के साथ लगाए गए डिक्लेरेशन को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा…

Read More

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ हमला बोलते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की है. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार को देश के लिए “सबसे बड़ा खतरा” बताते हुए उन पर लोकतंत्र को नुक़सान पहुंचाने का आरोप लगाया. दीपके ने कहा कि लोकतंत्र का मतलब है कि जनता अपने प्रतिनिधियों और सरकार को चुनती है. उन्होंने कहा, “ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद सरकार यह तय कर रही है कि कौन वोट दे सकेगा और कौन नहीं. उन्होंने सवाल उठाया…

Read More

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार से अपील की कि वह मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से बातचीत करे. इसके साथ ही उन्होंने आंदोलन में ‘जबरन हस्तक्षेप’ करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ चेतावनी दी. दीपके ने जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में जरांगे से मुलाकात की, जहां कार्यकर्ता का अनशन 14वें दिन भी जारी है. मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। दीपके ने कहा, ‘‘सरकार को उनकी मांगों को समझने के लिए उनसे बातचीत करनी चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि जरांगे प्रथमेश देशमुख जैसे छात्रों के लिए सुविधाएं चाहते…

Read More

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि बीजेपी के प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया के ख़िलाफ़ एक्स पर किए आपत्तिजनक पोस्ट हटा दिए जाएंगे. जस्टिस तुषार राव गेडेला ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान अपने आदेश में दर्ज किया कि सौरव दास और आशुतोष रांका ने भाटिया के ख़िलाफ़ किए गए आपत्तिजनक पोस्ट हटाने पर सहमति जताई है. अदालत को सौरव दास के वकील ने बताया कि संबंधित पोस्ट गुरुवार को ही हटा दिया जाएगा. वहीं, रांका के वकील ने भी उनका पोस्ट उसी दिन हटाए जाने की जानकारी दी. अदालत…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के ख़िलाफ़ दिल्ली हाई कोर्ट में 2 करोड़ रुपये का मानहानि मुक़दमा दायर किया है. लाइव लॉ मुताबिक़, यह मुक़दमा 5 सितंबर को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सौरव दास और आशुतोष रांका की ओर से किए गए एक पोस्ट को लेकर दायर किया गया है. भाटिया का आरोप है कि दास और रांका ने उनके किसी वास्तविक बयान की आलोचना या उस पर असहमति जताने तक ख़ुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि उनके…

Read More

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी ) के प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी छात्रा के पिता पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ़्तार अभियुक्त स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था. समाचार एजेंसियों एएनआई और पीटीआई के मुताबिक, स्वतंत्र भारद्वाज के वकील उमेश शर्मा ने कहा, “जो जानकारी हमारे पास है, उसके मुताबिक स्वतंत्र को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. उनके घर वाले हमारे संपर्क में हैं. उन्हें अचानक से गिरफ़्तार किया गया है. इसमें…

Read More

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर अपने हालिया विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान की घोषणा की है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को अपने गृह नगर छत्रपति संभाजी नगर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ नाम के अभियान की घोषणा की. इस अभियान का मक़सद ‘लोगों के मुद्दों’ को समझना है. गुरुवार को छत्रपति संभाजी नगर में सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ उन्होंने आगे की रणनीति की घोषणा की. अभिजीत दीपके ने कहा है कि उनके अभियान का…

Read More