Browsing: DC Ranchi

रांचीः रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतनेवाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर पर कार्रवाई होगी. इसके साथ ही उन्होंने , विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अंतर्गत जिले में Enumeration Form वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने ये बातें कही. समीक्षा के दौरान जो आंकड़े सामने आए हैं, उससे उपायुक्त नाराज है. रांची जिले में कुल 15 लाख 69 हजार 153 (58.67 %) फॉर्म का वितरण अब तक किया गया है. जबकि इसके विरूद्ध 349404 (13.06 %)…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के एक निजी- राज अस्पताल में इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवक की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर चिकित्सकीय लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं. मृतक के परिजनों का आरोप है कि पैर के फ्रैक्चर के इलाज के लिए भर्ती कराए गए युवक की उपचार में लापरवाही के कारण मौत हुई. युवक की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा 22 लाख रुपये का बिल थमाए जाने का आरोप भी लगा है. अस्पताल में युवक के परिजनों के रोते, चीखते एक वीडियो पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है. उन्होंने एक्स पर रांची के…

Read More

रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) की दूसरी परियोजना को लेकर तमाम विरोध के बाद प्रशासन ने गुरुवार से काम शुरू करा दिया है. नगड़ी मौजा के ग्रामीण और रैयत 257 एकड़ की जमीन रिम्स टू के लिए देना नहीं चाहते. उनका जोर रहा है कि खेती के लिए उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण उनकी आजीविका के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए संकट बनेगा. उनका मानना है कि सरकार को अस्पताल के लिए किसी वैकल्पिक भूमि का चयन करना चाहिए. बुधवार को भी स्थानीय ग्रामीण और खासकर महिलाएं उस मौजा में विरोध प्रकट करने के…

Read More

रांचीः निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1) (ब) के तहत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर अभिवंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन हेतु ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी, रांची की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया. ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से कुल 89 विद्यालयों में 641 बच्चों का चयन किया गया। चयनित बच्चे संबंधित विद्यालयों में बिना किसी शुल्क के नामांकन प्राप्त कर सकेंगे तथा कक्षा आठवीं तक की शिक्षा पूर्णतः निःशुल्क प्राप्त करेंगे. इस पहल को आर्थिक रूप से कमजोर एवं…

Read More