Browsing: Delhi Police

जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी ने कहा है कि वो कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़े हुए नहीं हैं. ध्रुव राठी ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जैसे देश में बाकी लोग प्रदर्शन करने आए थे, ठीक उसी तरह से वो भी इसमें शामिल होने आए. ध्रुव राठी ने कहा, “वोट चोरी एक बहुत संवेदनशील मुद्दा है, मैं इसी का विरोध जताने यहां आया था. यहां व्यक्तिगत तौर पर आया हूं, मैं सीजेपी से जुड़ा हुआ नहीं हूं. व्यक्तिगत तौर पर प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने आए थे.” ध्रुव राठी से पूछा गया कि क्या वो किसी राजनीतिक दल…

Read More

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और उनके समर्थकों के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ यह एफ़आईआर विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान बिना अनुमति के आकाशवाणी भवन में प्रवेश करने के लिए दर्ज हुआ है. मंगलवार को राहुल गांधी और अन्य कई विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे. यह विरोध प्रदर्शन मतदाता सूचियों के विवादित एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) के ख़िलाफ़ किया जा रहा था. इस दौरान विपक्षी नेता चुनाव आयोग के दफ़्तर…

Read More

रांचीः चाईबासा पुलिस ने दिल्ली पुलिस और एक एनजीओ के साथ संयुक्त कार्रवाई के तहत झारखंड की वाटेंड मान तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. इस अभियान के दौरान मानव तस्करी की शिकार खूंटी जिले की एक बच्ची को भी सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है. गिरफ्तार मानव तस्कर के विरुद्ध चाईबासा में वर्ष 2023 से मानव तस्करी के अनेक मामलों में प्राथमिकी दर्ज है. साथ ही न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था. चाईबासा पुलिस पूर्व में कई बार दिल्ली आकर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन सफलता नहीं…

Read More