Browsing: Dipika singh Pandey

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव स्थित दोमुहानी के समीप गुरुवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह समेत चार युवाओं की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी है. हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़ी ट्रक में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गये. चारों शवों को एमजीएम भेजा गया है. जमशेदपुर की मेयर और कांग्रेस की नेता सुधा गुप्ता के अलावा पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची है. हादसे में मंत्री की पुत्री के अलावा…

Read More

रांचीः झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव की दो सीटों पर चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दलों और विपक्ष में विधायकों को इंटैक्ट रखने के बाद रणनीतिक बिसात बिछाने का दौर तेज है. इन सबके बीच राजद के महासचिव और लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी भोला यादव रांची पहुंचे हैं. उनके रांची पहुंचने पर कांग्रेस कोटा से सरकार में मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा राजद कार्यालय में विधायकों से मिलने पहुंचे. करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में कांग्रेस के नेताओं ने राजद से चुनाव में सहयोग की अपेक्षा…

Read More

रांचीः झारखंड में लंबे समय से ग्रामीण सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं करने वाली एजेंसी या संवेदकों को अब नया काम मिलना आसान नहीं होगा. राज्य की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आधी-अधूरी सड़कों की सूची तैयार कर एजेंसी और संबंधित ठेकेदारों को डिबार करने को कहा है. रांची स्थित झारखंड सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट के सभागार में बुधवार को ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने काम में देरी कर रेट रिवीजन की चालाकी को भी गंभीरता से लिया है. देरी पर मंत्री नाराज समीक्षा बैठक…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने सरकार से पूछा है कि ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं को धमकाने वाला बबलू मिश्रा आखिर कौन है और उसे संरक्षण कौन दे रहा है. भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि जिस व्यक्ति पर खुलेआम सरकारी अभियंताओं को डराने-धमकाने, गाली-गलौज करने, अपमानित करने और मनचाहे ठेकेदारों को काम दिलाने का आरोप है, उसकी भूमिका की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच बेहद आवश्यक है. उन्होंने मांग की कि बबलू मिश्रा के साथ-साथ उसके परिवार के सदस्यों, स्टाफ और पीए के कॉल रिकॉर्ड की भी गहन जांच की जा.। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण विकास…

Read More