Browsing: Hajaribagh
हजारीबागः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता पनेश्वर कुमार महतो हजारीबाग के कनहरी हिल के निकट मिले हैं. पनेश्वर महतो के मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस हजारीबाग सदर अस्पताल में उनका मेडिकल करा रही है. पनेश्वर के मिलने की खबर मिलते ही जेएलकेएम के पदाधिकारी और समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए हैं. पनेश्वर कुमार महतो रामगढ़ के कैथा निवासी हैं. 2024 के विधानसभा चुनाव में लगभग 70 हजार वोट लाकर वे चर्चा में आए थे. हालांकि वे चुनाव हार गए थे. जानकारी के मुताबिक एक एक सितंबर की रात करीब 10 बजे के बाद लापता हो गए…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने रांची और हजारीबाग की दो कोचिंग सेंटर में जांच-पड़ताल की है. इसके साथ ही कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं. सीआईडी की टीम ने रांची में लालपुर स्थित शिवांगन की पाठशाला और उसके निदेशक, संचालक संजीत कुमार के रातू रोड स्थित आवास में दबिश दी. इसके अलावा हजारीबाग जिले के मेघा कोचिंग सेंटर में भी दस्तावेज की जांच पड़ताल की है. जांच के क्रम में सीआईडी को कुछ तथ्य मिले थे, जिसके बाद जांच एजेंसी ने दोनों कोचिंग संस्थानों में यह कार्रवाई की…
रांचीः झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (जेएसएसी- सीजीएल) को रद्द किए जाने के सरकार के फैसले पर झारखंड हाईकोर्ट की रोक के बाद JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने शुक्रवार की शाम सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाने का आह्वान किया. छात्रों का आरोप है कि सरकार ने मामले को सही से देखा नहीं. मंंच के इसी आह्वान पर गिरिडीह में पुतला जलाने निकले छात्रों को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और छात्र संगठनों के साथ…
हजारीबागः हूल दिवस के मौके पर 30 जून को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हजारीबाग में होगा. जिला कार्यालय नवाबगंज, हजारीबाग में एक प्रेस कांफ्रेंस में भाकपा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने बताया है कि इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा और राज्यसभा सांसद पी संतोष बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. महेंद्र पाठक ने कहा कि लंबे संघर्ष और अनगिनत शहादत के बाद 25 वर्ष पहले जिन अरमानों को लेकर झारखंड राज्य का निर्माण किया गया था वह अरमान अब धीरे-धीरे दरकने लगा है. जल, जंगल, जमीन, और यहां की खनिज संपदा जिस…
हजारीबागः हजारीबाग जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पौता कोनार नदी के पास जंगल से एक युवक और दो युवती के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी है. पौता गांव से ये तीनों बीते 5 दिनों से लापता थे. शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फेल गयी. और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई. भीषण गर्मी के चलते तीनों शवों से दुर्गंंध उठ रहे थे. तथा शरीर भी फूल गया था. जिन तीन लोगों की लाश मिली है उनमें पौता गांव की खुशी परवीन, मंडई (लोहसिंघना थाना क्षेत्र) की सानिया परवीन और कदकमदाग थाना…
हजारीबाग: झारखंड में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में मंगला जुलूस देखने गई 12 साल की एक बच्ची की दरिंदगी के साथ हुई हत्या की घटना का जायजा लेने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पहुंचे. आशंका जतायी जा रही है कि हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान मिले हैं. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस ने एक एसआईटी भी गठित की है. जांच दल तफ्तीश में जुटी है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने भी कहा है कि अगर 24 घंटे के…
हजारीबागः झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के एक घर को भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर तोड़ दिया गया है. साव का यह घर हजारीबाग जिले में एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस के सामने जोरदाग झुमरी टांड़ में बना था. यह भूमि खोल खनन क्षेत्र को आवंटित है. योगेंद्र साव का आरोप है कि इस जमीन का उन्हें मुआवजा नहीं मिला है. वहीं, प्रशासन और एनटीपीसी का कहना है संबंधित भूमि के लिए निर्धारित मुआवजा राशि पहले ही तय की जा चुकी थी. योगेंद्र साव द्वारा मुआवजे की राशि लेने से इनकार…
हजारीबाग: झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा बुधवार को हजारीबाग पहुंचीं. उन्होंने यहां प्रसिद्ध रामनवमी जुलूस के मार्ग का जायजा लिया. साथ ही सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारियों की भी जानकारी ली. रामनवमी जुलूस को लेकर संवेदनशील मार्ग का जायजा लेने के दौरान जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे. झंडा चौक पर भी डीजीपी ने रामनवमी में भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी ली. रामनवमी जुलूस का महत्वपूर्ण हिस्सा जामा मस्जिद रोड होता है. इस मार्ग पर भी डीजीपी ने स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने मस्जिद रोड में सुरक्षा को लेकर कुछ अन्य…
हजारीबागः हजारीबाग वन भूमि घोटाले में आरोपी बनाए गए बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा है कि जांच होने दीजिये. सच सामने होगा. हमने कभी कोई गलत काम नहीं किया है. वन भूमि घोटाले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो कर रही है. जांच एजेंसी ने बीजेपी के विधायक प्रदीप प्रसाद को भी आरोपी बनाया है. एसीबी ने जांच में पाया है कि घोटाले से जुड़ी जमीन की रजिस्ट्री में प्रदीप प्रसाद ने बतौर गवाह अपने हस्ताक्षर किये थे. जमीन की रजिस्ट्री झारखंड के बड़े व्यवसायी और नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह और उनकी पत्नी के नाम पर हजारीबाग रजिस्ट्री…
हजारीबागः एंटी करप्शन ब्यूरो हजारीबाग की टीम ने दारू अंचल के राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के मेढ़कुरी कला गांव निवासी हिरामन प्रजापति ने आवेदन देकर राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध जांच एजेंसी में शिकायत की थी. दाखिल खारिज के एक मामले में कर्मचारी ने दस हजार रुपये घूस की मांग की थी. हिरामन प्रजापति ने एसीबी को दिए गए आवेदन में उल्लेख किया था पत्नी दुर्गा देवी के नाम उन्होंने दाखिल-खारिज का आवेदन दारू अंचल कार्यालय में दिया था. उनका आरोप था कि दाखिल-खारिज के आवेदन को स्वीकृत…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us