Browsing: Hemant Soren
रांचीः झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गंभीर हैं. दो दिनों तक झामुमो की चली बैठक मे उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से दो टूक कहा कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने त्रुटियों को ठीक कराने और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने नहीं देने के लिए सतर्क और सहयोगी बनकर काम करना है. यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, आपके लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है. 21 अप्रैल को राज्य के 12 जिलों के झामुमो जिला कमेटी की बैठक…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्य में नवनियुक्त 62 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथ 237 महिला पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे. झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे विश्वास है कि नव-नियुक्त महिलाएं पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी. राज्य में अभी भी बड़ी संख्या में बच्चे कुपोषण के शिकार होते हैं. आज के दिन सभी नियुक्त कर्मी मिलकर कुपोषण जैसी गंभीर समस्या को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लें.” मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रदेश एक आदिवासी बहुल राज्य है, जहां गरीब, पिछड़े…
रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने लोकायुक्त पद के लिए शपथ ली. लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे. हेमंत सोरेन ने लोकायुक्त को बधाई और शुभकामनाएं दी. जस्टिस अमिताभ गुप्ता 1997 में न्यायिक सेवा में आए थे और संयुक्त बिहार के समय एडीजे के रूप में योगदान दिए थे. इसके बाद वे धनबाद, दुमका में भी पदस्थापित रहे. रांची में सीबीआइ कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रहे अमिताभ गुप्ता वर्ष 2013 में झारखंड उच्च न्यायालय के जज बने…
पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन रविवार को झारग्राम की सभा में शामिल नहीं हो सके. उनका हेलीकॉप्टर झारग्राम में नहीं उतर सका. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस इलाके में चुनावी सभाएं थी. इसी दौरान झारग्राम में काफिला रोककर वहां का प्रसिद्ध झालमुरी खाने को वे एक दुकान पर पहुंच गए. इस स्नैक्स ब्रेक की वजह से हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को घंटों हवा में इंतजार करना पड़ा और अंततः उन्हें बिना सभा संबोधित किए रांची लौटना पड़ा. पार्टी ने…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में मैदान संभाल लिया है. शनिवार को उन्होंने झारखंड की सीमा से सटे पुरुलिया जिले के काशीपुर, मानबाजार और बांधवान विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा की. काशीपुर में टीएमसी प्रत्याशी सोमेश बेल्थरिया के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि बंगाल के समाज का हर वर्ग आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, अमीर और गरीब सभी ममता दीदी के साथ खड़े हैं. चुनावी सभा में हेमंत सोरेन ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा, अभी…
रांचीः झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्य सचिव और विकास आयुक्त को पत्र लिखकर राज्य को अपने आंतरिक राजस्व स्त्रोतों को बढ़ाने की जरूरत बतायी है. इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व प्राप्ति में 15,043.17 करोड़ रुपये की कमी पर चिंता जतायी है. वित्त मंत्री के अपने ही विभाग वाणिज्य कर में वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य के मुकाबले में 5101 करोड़ रुपये कम राजस्व की उगाही की गई है. इसके अलावा माइंस रॉयल्टी में भी 3,640 करोड़ रुपये की कम वसूली दर्ज की गई है. वित्त मंत्री ने शीर्ष अधिकारियों को लिखे पत्र में बताया…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति, डहूटोली, हातमा, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर 21 मार्च को होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया. मुख्यमंत्री ने हातमा के प्रतनिधियों से सरहुल पूजा की तैयारियों की जानकारी ली और उत्साह, उमंग के साथ प्रकृति पर्व मनाने को कहा. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव, आशुतोष गोस्वामी, कमल मुंडा, रोहन कच्छप, सुधीर मिंज और बसंत टोप्पो…
रांचीः झारखण्ड की मेगालिथ संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित किए जाने की तैयारी है. मुख्यमंत्री दावोस और लंदन के दौरे पर जा रहे हैं. दावोस में होने वाले सम्मेलन में सिर्फ झारखण्ड की औद्योगिक क्षमता से दुनिया को अवगत कराने एवं शिक्षा के उन्नयन के लिए चर्चा नहीं करेंगे. वे झारखंड की मेगालीथ संस्कृति को भी वैश्विक मंच पर उठायेंगे. सरकार चाहती है कि दुनिया इस बात से भी अवगत हो सके कि झारखण्ड राज्य में सिंहभूम क्षेत्र है, जहां वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी की वह पहली जमीन थी, जो समुद्र से ऊपर उठी थी. एक ओर यहां के…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि मनरेगा की आत्मा से छेड़छाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा. मंगलवार को जाने-माने अर्थशास्त्री और मनरेगा में पारदर्शिता तथा योजनाओं के सही क्रियान्वयन, मजदूरों के हक अधिकार को लेकर अभियान चलाने वाले ज्यां द्रेज़ और नरेगा वॉच के जेम्स हेरेंज ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मनरेगा की जगह जी राम जी अधिनयिम के बारे में जानकारी दी. साथ ही चिंता जाहिर किया कि इस नए अधिनियम से मजदूरों का हित नहीं होगा. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा है, “प्रख्यात…
खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों के वंशजों को सम्मानित करने के लिए विशेष आयोग का गठन होगाः हेमंत सोरेन
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों के वंशजों को सम्मानित करने के लिए विशेष आयोग का गठन किया जाएगा. खरसावां गोलीकांड की 78वीं शहादत दिवस पर गुरुवार, एक जनवरी को खरसावां स्थित शहीद पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने ये बात कही. इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक (शहीद बेदी) एवं वीर शहीद केरसे मुंडा चौक स्थित शहीद स्मृति-चिन्ह पर श्रद्धांजलि अर्पित कर अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती शौर्य और बलिदान की प्रतीक रही है. इस मिट्टी की हर कण में आदिवासियों और…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us