Browsing: Hemant Soren

रांचीः फादर्स डे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दिवगंत पिता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष दिशोम गुरु शिभू सोरेन को भावुक संदेश के साथ याद किया है. सोशल मीडिया के एक्स पर हेमंत सोरेन ने कहा है, “पिता केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस, संकल्प और संस्कार की वह पाठशाला हैं, जहाँ जीवन जीने का सबसे बड़ा ज्ञान मिलता है.” उन्होंने दिशोम गुरु के बारे में कहा, “स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने हमें हमेशा सिखाया कि लोगों का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है और अपने राज्य और लोगों के अधिकारों…

Read More

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस और राजद के बीच तकरार बढ़ी है. आंकड़े रहने के बाद भी कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा क्रॉस वोटिंग की वजह से हार गए. इस हार ने कांग्रेस को परेशान किया है. दरअसल, प्रणव झा कांग्रेस नेतृत्व की पसंद के उम्मीदवार थे और झारखंड से एक सीट निकालने के लिए पार्टी ने हर संभव रणनीतिक कोशिशें की थीं. उधर मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने से पार्टी वैसे ही परेशान रही. यह मामला राजनीतिक सुर्खियों…

Read More

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में जेएमएम के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी जीत गए हैं . तमाम कोशिशों और रणनीतिक बिसात बिछाने के बाद भी सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा चुनाव हार गए हैं क्रास वोटिंग की वजह से प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा. सत्तारूढ़ जेएमएम के पास 34 विधायक हैं. कांग्रेस के पास 16, राजद में 4 और भाकपा माले के पास 2 विधायक हैं . जबकि एनडीए में 24 विधायक हैं. एक वोट जेएलकेएम के जयराम महतो का है. इस चुनाव में…

Read More

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान में सबी 81 विधायकों ने वोट डाल दिए हैं. वोटों की गिनती पांच बजे से होगी. निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया है कि सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ था. इस बीच एनडीए के समर्थन से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार, उद्योगपति परिमल नथवाणी के पु6 धनराज नथवाणी भी विधानसभा पहुंचे. इससे पहले नथवाणी भी सुबह में रांची स्थित बाग्लामुखी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विधानसभा वोटों का जायजा लेने पहुंचे थे. दो सीटों के ले हुए मतदान में सत्तारूढ़ जेएमएम से बैजनाथ राम और कांग्रेस से…

Read More

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले चुनाव में विधायकों को इंटैक्ट रखने और वोट जुगाड़ने की रणनीति को लेकर सियासी हलचल तेज है. कांटे से कांटा निकालने का खेल चल रहा है. इन सबके बीच होटल रेडिसन ब्लू से एनडीए विधायकों की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें सभी विक्ट्री साइन दिखा रहे हैं. इसी पांच सितारा होटल में भाजपा और सहयोगी दलों के विधायकों को मंगलवार से ही ठहरने का इंतजाम किया गया है. हालांकि इस होटल पॉलिटिक्स को लेकर सत्तारूढ़ दलों ने बीजेपी की आलोचना भी की है. एनडीए में…

Read More

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आधी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी और आधी जिम्मेदारी किसानों को उठानी होगी. जब दोनों मिलकर प्रयास करेंगे तो झारखंड के किसानों को कोई हरा नहीं सकता. रांची के मोराबादी मैदान में ‘झारखण्ड कृषि उत्पाद एवं व्यापार मेला 2026’ के भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हेमंत सोरेन ने राज्य में खेती-किसानी और कृषि की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि व्यापार मेला का आयोजन इस उद्देश्य से किया गया है कि कृषकों की आमदनी कैसे बढ़ाई जा सके. उन्होंने कहा कि राज्य की लगभग…

Read More

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गहमागहमी और विधायकों को इंटैक्ट रखने की कोशिशें तेज है. सोमवार की शाम एनडीए विधायकों की हुई बैठक के बाद मंगलवार से उनका नया ठिकाना होटल रेडिसन ब्लू होने वाला है. एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार उद्योगपति परिमल नथवाणी भी इसी होटल में ठहरे हुए हैं. सोमवार की शाम एनडीए विधायकों की बैठक में भी नथवाणी शामिल रहे. खबरों के मुताबिक होटल में एनडीए के विधायकों के लिए 30 से अधिक कमरे बुक किए गए हैं. भाजपा और सहयोगी दलों के विधायक लगातार होटल पहुंच…

Read More

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस सहयोगी दलों में आंकड़े जुटाने को लेकर हर संभव कोशिशों में जुटी है. इसी सिलसिले में सोमवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू जी, सांसद डॉ सैयद नसीर हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव एवं पर्यवेक्षक अजय शर्मा कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के वास पर पहुंचे. स मुलाकात के दौरान राज्यसभा चुनाव सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. कांग्रेस के नेताओं ने हेमंत सोरेन से अनुरोध किया है कि सहयोगी दलों के वोट इंटैक्ट रखने और दोनों…

Read More

रांचीः नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य का पक्ष रखते हुए झारखंड को केवल खनिज निकालने वाले राज्य के रूप में देखने की परंपरा से अलग विकास की यात्रा में साझेदार बनाने पर जोर दिया है. राज्य के समग्र विकास को लेकर विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए हेमंत सोरेन ने केंद्र से सहयोग की अपेक्षा की. उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा तभी सार्थक होगी, जब उसे मानव पूंजी से जोड़ा जाए. क्रिटिकल मिनरल्स के लिए सहयोग मांगा हेमंत…

Read More

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सवालों के बीच रणनीतिक बिसात पर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दूर की कौड़ी चल दी है. पिछले चार दिनों में चुनाव को लेकर सत्तरूढ़ दलों के अंदर- बाहर और बीजेपी में जो राजनीतिक परिस्थितियां पैदा होती रहीं, उसे परखने के साथ हेमंत सोरेन ने चुनावी फिजां को न सिर्फ मोड़ा, बल्कि इसके भी संकेत दिए कि उनकी नजर कहीं दूर तक है. झारखंड में 18 जून को राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होने हैं. एक सीट सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष…

Read More