Browsing: Jamshedpur Police

जमशेदपुरः जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में फायरिंग करने वाले दो शूटरों के साथ बुधवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इसमें अजीत मंडल और मोहन यादव के पैर में गोली लगी है. यह मुठभेड़ फागु बाबा श्मशान घाट के पास हुई. पुलिस ने पूर्व में ही दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उन्होंने पुलिस को हथियार के बारे में जानकारी दी थी. पुलिस के अनुसार अजीत और मोहन को हथियार बरामद कराने के लिए फागु बाबा श्मशान घाट के पास ले जाया गया था. पुलिस की मौजूदगी में हथियार…

Read More

जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में सोनारी स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लाये गये चार आरोपियों को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में परसुडीह निवासी टीटू शर्मा, मनोज सरकार, शंकर मुंडा और सिदगोड़ा निवासी दीपू ओझा शामिल हैं. एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि डोमिनिक की हत्या के लिए शूटरों को एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. सुपारी की रकम में से 25 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए गए थे. हत्या की नीयत से सभी बिंदल मॉल में फायरिंग की गई…

Read More

झारखंड के जमशेदपुर शहर स्थित एक मॉल में शनिवार दोपहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी कर दी. इस घटना में कम से कम चार लोग घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल में हुई. सूचना मिलते ही कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा और जमशेदपुर एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस दौरान काफी देर तर रेस्टोरेंट में तफ्तीश की. डीआईजी के अनुसार, घटना की जांच और आरोपियों को पकड़ने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक…

Read More

जमशेदपुरः गोलमुरी स्थित केनरा बैंक को अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया है. सुबह बैंक खुलते ही पांच अपराधी अंदर घुसे और कर्मचारियों को बंधक बना लिया. इसके बाद अपराधियों ने बैंक से लाखों की नकदी और जेवरात लूट लिए. उस वक्त कुछ ग्राहक भी बैंक में थे. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस छानबीन करने पहुंची है. बताया जा रहा है कि करीब 43 लाख रुपये की लूट हुई है. अधिकारी कैश का मिलान कर रहे हैं. इसके बाद  ही आधिकारिक तौर पर पता चल सकेगा कि कितनी नकदी और कितने जेवरात लूटे गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज…

Read More