Browsing: Jharkhand Police

रांची: पुलिस महकमा में बड़े पैमाने पर डीएसपी की ट्रांसफर- पोस्टिंग की गई है. इस बाबत अधसूचना जारी कर दी गई है. डीएसपी स्तर के 201 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. इंस्पेक्टर से डीएसपी में प्रोन्नत प्रतीक्षा में बैठे कई पुलिस अधिकारियों का भी पदस्थापन किया गया है. लंबे समय से एक ही जगह पर जमे डीएसपी को भी बदला गया है. दो आईपीएस अधिकारियों की भी नई पोस्टिंग की गई है. 2022 बैच के आईपीएस वेदांत शंकर एएसपी चास बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया. वेदांत शंकर एसडीपीओ किस्को के पद पर पदस्थापित थे. वहीं,…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने एक गंभीर सूचना की जानकारी दी है. इसमें बताया है कि जेल के अंदर और प्रशासनिक स्त्रोतों से पुष्ट सूचना मिली है कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक ने एक महिला कैदी के साथ यौन शोषण किया. जबकि काराधीक्षक द्वारा महिला कैदी के यौन शोषण एवं उसे गर्भवती किए जाने जैसे गंभीर कृत्य और अपराध को कारा महानिरीक्षक द्वारा दबाने का प्रयास जारी है. बाबूलाल ने पत्र में लिखा है, “सरकार की नाक के नीचे राज्य की राजधानी रांची अवस्थित…

Read More

हजारीबागः हजारीबाग और चतरा की सीमा पर सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मारे गए चार नक्सलियों में 15 लाख का इनामी रिजनल कमेटी मेंबर सहदेव महतो, 10 लाख का इनामी जोनल कमेटी मेंबर रंजीत गंझू के अलावा एरिया कमांडर बुधन करमाली और महिला नक्सली नताशा भी शामिल हैं. नताशा, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की रहने वाली है. लंबे समय से वह इस इलाके में नक्सलियों के दस्ते में सक्रिय रही है. यह मुठभेड़ चतरा- हजारीबाग के सीमावर्ती खपिया के जंगल में हुई है. झारखंड…

Read More

रांचीः सारंडा के जंगलों में भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य सह एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत लगभग 53 नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने आर- पार की लड़ाई छेड़ दी है. सुरक्षा बलों ने सारंडा के वलगभग 21 किलोमीटर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है. इन कार्रवाईयों में कम से कम 500 सुरक्षा बल शामिल हैं. झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी वलगातार नजरें बनाये हुए हैं. माना जा रहा है कि सारंडा में माओवादियों के विरुद्ध आखिरी लड़ाई है. गुरुवार को भी मनोहरपुर क्षेत्र के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी रही.…

Read More

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले को गंभीर बताते हुए सरकार से सीबीआई या न्यायिक जांच कराने की मांग की है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यदि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए, तो कई प्रभावशाली और सफेदपोश चेहरों का पर्दाफाश होना तय है। अजय साह ने आरोप लगाया कि यह ट्रेजरी घोटाला जितना साधारण दिखाया जा रहा है, वास्तविकता में उतना ही जटिल और संगठित है. एसपी की भूमिका की जांच हो उन्होंने कहा कि बोकारो में गिरफ्तार कौशल पांडे लंबे समय तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों…

Read More

रांचीः जिस कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए झारखंड का पुलिस महकमा परेशान है, गैंगस्टर के आंतक से व्यवसाय जगत हलकान है और आंतक की की गूंज विधानसभा के बजट सत्र में सुनाई पड़ रही है, उसके नेटवर्क को लेकर धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने चौंकाने वाला तथ्य बताया है. सोमवार को धनबाद में प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ के बाद एसएसपी ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि पुलिस को जांच के दौरान कई तथाकथित व्हाइट कॉलर लोगों की इस अपराधी से जुड़े…

Read More

चाईबासाः झारखंड में नक्सल प्रभावित चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों के विस्फोट में सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर की मौत हो गई है. शुक्रवार शाम को हुए आईईडी विस्फोट में महेंद्र लश्कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए राउरकेला ले जाया गया था. इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने खिरी सांस ली.. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने उनके शहीद होने की पुष्टि की है. 133 बटालियन मुख्यालय साआरपीएऱ धुर्वा, रांची में शहीद का पार्थिव शरीर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी. महेंद्र लश्कर असम के रहने वाले थे. यह विस्फोट…

Read More

चाईबासा: झारखण्ड में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत गुरुवार को पश्चिम सिंहभूम में माओवादी संगठन के दस सक्रिय सदस्यों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. सभी की उम्र 18 से 20 साल की है. इनमें चाल महिलाएं भी शामिल हैं. झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने माओवादी सदस्यों के सरेंडर करने पर उनके निर्णय का स्वागत किया. इस मौके पर झारखंड पुलिस के आईजी अभियान माइकल एस, सीआरपीएए के आईजी साकेत सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक झारखण्ड सरकार की प्रत्यर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने हथियार…

Read More

रांचीः नक्सली-उग्रवादी गतिविधियों और हिंसक घटनाओं के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने साढ़े नौ महीने में 29 नक्सलियों और उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. इनमें कई नक्सली इनामी थे और संगठन में कुख्यात होने के साथ बड़े ओहदे पर काबिज. झारखंड पुलिस द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक 15 सितंबर की तारीख तक राज्य में भाकपा- माओवादी के 21, टीएसपीसी के 2, जेजेएमपी के 5 एवं पीएलएफआई के एक नक्सली को मुठभेड़ में मारा गया है. मारे गए नक्सलियों में 11 इनामी चेहरे थे, जिन पर सरकार ने कुल 3.15 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया…

Read More

हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में अहम सफलता मिली है. जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पातीतारी में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी भाकपा (माओवादी) का केंद्रीय समिति सदस्य सहदेव सोरेन और दो अन्य नक्सली मारे गए हैं. झारखंड पुलिस ने सहदेव सोरेन के मारे जाने की पुष्टि की है. इसके साथ ही बताया है कि इस मुठभेड़ में मारे गए अन्य दो नक्सली कमांडरों में बिहार-झारखंड विशेष क्षेत्र कमेटी सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ ​​चंचल और बिरसेन गंझू उर्फ ​​रामखेलावन शामिल हैं. रघुनाथ हेंब्रम पर  25…

Read More