Browsing: JPSC Scam
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ 22 दिनों से रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को राजधानी में तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारी व्हीलचेयर में बैठकर रैली में शामिल हुए. . इससे पहले जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्रों ने स्टेडियम परिसर में तिरंगा फहराया. इसके बाद छात्रों ने पूरे शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली. इस यात्रा में छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा. तिरंगा यात्रा जयपाल सिंह स्टेडियम से निकलकर कचहरी चौक,…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआइडी की एसआइटी को आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. अनिमा हांसदा ने पूछताछ में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है. जानकारी के मुताबिक उन्होंने जांच एजेंसी को बताया है कि आयोग में सभी महत्वपूर्ण फैसले आयोग के चेयरमैन एल ख्यांग्ते, परीक्षा नियंत्रक और उप परीक्षा नियंत्रक के स्तर पर लिया जाता था. वर्तमान में जो भी मामले चल रहे हैं, उसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है. जेपीएससी की परीक्षाओं में अनियमितता, ओएमआर शीट में हेराफेरी, परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी टीडीपीएल के चयन में गड़बड़ी…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ 22 दिनों से रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को राजधानी में तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी की है. इसमें बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं से भाग लेने की अपील की गई है. इस बीच शुक्रवार को रांची सदर के एसडीओ कुमार रजत और एडीएम धनंजय कुमार जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरना स्थल पहुंचे और छात्रों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने छात्रों का हालचाल जाना और 15 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर…
रांचीः कांग्रेस की नेता और झारखंड सरकार में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आंदोलन के दौरान सरकार से वार्ता के लिए छात्रों के डेलीगेशन पर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. वे शुक्रवार को मीडिया से बात कर रही थीं. मंत्री ने कहा, ” JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच से हमारे संदर्भ में एक बयान दिया गया है. मुझे लगता है कि छात्र नेता रविंद्र पासवान मेरी कही बातों को को सही ढंग से समझ नहीं पाए हैं. सोशल मीडिया पर भी हमने देखा है कि हमारे बयान…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआइडी ने सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट हासिल कर विभिन्न ठिकानों में लगातार छापेमारी कर रही है. इसके अलावा अनुसंधान के क्रम में प्राप्त ओएमआर कार्बन कॉपी का मिलान तथा स्क्रूटनी की प्रक्रिया भी जारी है. सीआइडी ने रिलीज जारी कर बताया है कि इस मामले में अनुसंधान जारी है तथा साक्ष्य के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. अनुसंधान के दौरान इन सात लोगों की गड़बड़ियों में शामिल होने और सिंडिकेट से जुड़े होने की जानकारी जांच…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की जांच कर रही सीआइडी की एसआइटी को झारखंड में भर्ती की दूसरी परीक्षाओं के बारे में भी रोज नई जानकारी मिल रही है. सिंडेकेट में अभय तिवारी के अलावा कई परीक्षा एजेंसिया, जेपीएससी के अधिकारी, कोचिंग वाले और राज्य के कुछ और अधिकारियों के नाम भी लिए जा रहे हैं. टीडीपीएल, बिंसिस, आइसीएन जैसी कुछ कंपनियां झारखंड ही नहीं, देश के कई राज्यों में परीक्षाओं का संचालन करती रहती हैं. लेकिन इनके नाम नियुक्ति घोटाले में सामने आ रहे हैं. ’14वीं JPSC में फर्जीवाड़ा, 100 से अधिक पास कराए’ टीडीपीएल कंपनी कर्मी…
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों और रांची में लगभग तीन हफ्ते से जारी छात्रों के आंदोलन को लेकर बीजेपी के आरोपों और हमले से तिलिमलायी सत्तारूढ़ कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि छात्रों को बीजेपी ही भड़का रही है. विधानसभा घेराव के दौरान बीजेपी ने ही कई राज्यों से लड़कों को बुलाया था. इसके साथ ही झारखंड कांग्रेस के नेता, छात्रों के सवाल पर राहुल गांधी को बीजेपी के द्वारा निशाने पर लिए जाने से भी बचाव करते दिख रहे हैं. बुधवार को झारखंड में कांग्रेस कोटे के चार…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआइडी की टीम ने बुधवार को पलामू में दबिश दी. सीआइडी को दो शिक्षकों की तलाश है, जिनके बारे में सिंडिकेट में शामिल रहने की जानकारी मिली है. लेकिन दोनों शिक्षक अपने घरों में नहीं मिले. इससे पहले तीन अगस्त को सीआइडी ने इन्हीं दो शिक्षकों के समेत अलगृ-अलग जिलों में 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी. शिक्षकों की तलाश में सीआइडी के अधिकारियों के साथ पलामू पुलिस की टीम भी शामिल रही. पुलिस बलों के साथ सीआइडी की टीम ने नौडीहा बाजार निवासी सरकारी शिक्षक संतोष…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों और सीबीआइ जांच की मांग को लेकर रांची मेंं जारी छात्रों के आंदोलन के समर्थन में झारखंड और ओडिशा से बीजेपी के कई सांसदों ने बुधवार को सद भवन परिसर में प्रदर्शन किया. इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जवाब मांगे. झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जी नेतृत्व में बीजेपी के सांसद हाथों में तख्तियां लिए कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे. कांग्रेस के इशारे पर लाठीचार्ज प्रदर्शन के दौरान आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि राहुल…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों और परीक्षा एजेंसियों के कारनामे के खिलाफ रांची में जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार द्वारा परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने और आयोगों की जवाबदेही को लेकर छात्रों से मांगे गए सुझाव के तहत अब तक 8500 युवाओं ने सरकार को अपने सुझाव भेजे हैं. सरकार ने इस अभियान का नाम “छात्रों की बात – छात्रों के साथ” दिया है. साथ ही जेपीएससी 14वीं की परीक्षा और जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा रद्द करने और सीबीआइ जांच की मांग के मद्देनजर सरकार ने आइआइटी, आइएसएम तथा एक्सएलआऱआइ…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us