Browsing: JPSC Scam
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि जेपीएससी की परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी की जांच सरकार की ‘कठपुतली एजेंसी सीआइडी’ कर रही है. इस जांच एजेंसी की सत्यनिष्ठा और कार्यप्रणाली पर अब आम जनता का रत्ती भर भी विश्वास नहीं रह गया है. एक्स पर दो पोस्ट में मरांडी ने परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जिस सीआइडी ने सीजीएल परीक्षा धोखाधड़ी में दुर्भावनापूर्ण तरीके से जांच की प्रकृति ही बदल दी और अपनी नाकामी व असली दोषियों को छिपाने के लिए सारा दोष नेपाल…
देवेंद्र महतो की भूख हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता करने पहुंचे उनके गुट के आठ छात्रों में कौन-कौन हैं
रांचीः रांचीः झारखंड लोकसेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में भूख हड़ताल पर बैठे जेएलकेएम के नेता देवेंद्र नाथ महतो गुट के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से थोड़ी देर में सरकार की वार्ता होगी. रांची के एसडीओ कुमार रजत इन आठ छात्रों को लेकर स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे हैं. इससे पहले शुक्रवार की रात छात्रों के एक गुट ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच’ के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकार की करीब पौने दो घंटे तक वार्ता हुई थी. देवेंद्र नाथ महतो गुट ‘जेपीएससी-जेएसएसी अभ्यर्थी न्याय मंच’ के नाम से आंदोलन को आगे बढ़ा रहा…
रांचीः झारखंड लोकसेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल की राज्य सरकार के मंत्रियों की कमेटी के साथ स्टेट गेस्ट हाउस में बैठक हुई. छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ सरकार के मंत्रियों की यह वार्ता करीब पौने दो घंटे तक चली. छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रियों के समक्ष जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़े सभी मुद्दों तथा अपनी मांगों का विस्तृत आधार प्रस्तुत किया. छात्र-छात्राओं ने विस्तार से बताया कि उनकी मांगें किन तथ्यों और परिस्थितियों पर आधारित हैं. मंत्रियों ने सभी बातों को गंभीरता और…
रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 8,399.31 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश किया. इससे पहले झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन को लेकर विपक्ष के विधायकों ने सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक परीक्षाओं की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर वेल में पहुंच गये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. ‘नौकरी के दुश्मन गद्दी…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बिड़ियों की जांच कर रहे सीआइडी अब आयोग के तीनो सदस्यों से भी पूछताछ के लिए समन भेजा है. जेपीएससी के सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद से जांच एजेंसी गड़बड़ियों के सिलसिले में सोमवार से पूछताछ करेगी. राज्य सरकार द्वारा 2 सितंबर 2021 को इनकी नियुक्ति की गयी थी. पूर्व चेयरमैन का इस्तीफा और लंबी पूछताछ सीआइडी की एसआईटी ने जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से भी अब तक चार बार लंबी पूछताछ कर चुकी है. अपराध अनुसंधान विभाग ने 28 जुलाई को खियांग्ते से…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच वार्ता के लिए सरकार की पेशकश पर छात्रों ने प्रतिनिधिमंडल की नयी सूची भेज दी है. वार्ता रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में होगी. गुरुवार को इस प्रतिनिधिमंडल में दो पत्रकारों और एक सीनियर वकील का नाम भी शामिल किया गया था. अब इस प्रतिनिधमंडल की सूची से इन तीनों के नाम हटा लिए गए हैं. छात्रों द्वारा तय प्रतिनिधिमंडल में नामों को लेकर सरकार सहमत नहीं हुई सरकार का तर्क है कि वह छात्रों से बातचीत…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार छात्रों से बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके लिए पहले ही संवाद का एक माध्यम तय किया जा चुका है. विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के दौरान छात्र आंदोलन पर उन्होंने मीडिया को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार हर छात्र की समस्याओं को समझना चाहती है और उसी के आधार पर आगे का रास्ता तय करेगी. हेमंत सोरेन ने कहा, “हम पहले ही संवाद का एक माध्यम तय कर चुके हैं. हम बातचीत के लिए तैयार हैं. सरकार हर छात्र की…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच अनशनकारियों की हालत बिगड़ती जा रही है. अनशन पर बैठे छात्रों में शामिल पलामू निवासी राहुल की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी उनसे मिलने सदर अस्पताल जा रहे हैं. राहुल की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर प्रशासन भी सक्रिय हुआ. एसडीओ सदर अस्पताल पहुंचे है. उन्होंने अस्पताल…
जेपीएससी, जेएसएससी के खिलाफ आंदोलन में स्थानीय छात्र कम, बाहर के लोग ज्यादा हैं- मंत्री इरफान अंसारी
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन पर कांग्रेस के नेता और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि धरना में स्थानीय छात्र कम हैं और दिल्ली से आए लोग ज्यादा हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि झारखंड में पेपर लीक नहीं हुआ है, बल्कि इसमें त्रुटियां पाई गई हैं. इस पर एक्शन हो रहा है और सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है. इरफान अंसारी ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई चल रही है. अध्यक्ष…
जेपीएससी परीक्षा घोटालाः सीआइडी ने पूर्व चेयरमैन ख्यांग्ते के स्टाफ समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया
झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआइडी ने बुधवार की रात पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक कुल 19 लोगों को गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. बुधवार को जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते के कार्यालय में तैनात एक स्टाफ धर्मेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया है. परीक्षा लेने वाली एजेंसी टीडीपीएल के अकाउंटेंट, जिसने गलत तरीके से जीपीएससी की पीटी परीक्षा पास की है को लखनऊ पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है. इनके अलावा गलत तरीके से जेपीएससी की परीक्षा पास…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us