Browsing: JPSCscam

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने रांची और हजारीबाग की दो कोचिंग सेंटर में जांच-पड़ताल की है. इसके साथ ही कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं. सीआईडी की टीम ने रांची में लालपुर स्थित शिवांगन की पाठशाला और उसके निदेशक, संचालक संजीत कुमार के रातू रोड स्थित आवास में दबिश दी. इसके अलावा हजारीबाग जिले के मेघा कोचिंग सेंटर में भी दस्तावेज की जांच पड़ताल की है. जांच के क्रम में सीआईडी को कुछ तथ्य मिले थे, जिसके बाद जांच एजेंसी ने दोनों कोचिंग संस्थानों में यह कार्रवाई की…

Read More

रांचीः जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक के बाद सरकार के रुख के खिलाफ शुक्रवार को छात्रों के पुतला दहन कार्यक्रम में पुलिसिया बर्ताव और गिरिडीह और रांची में पिटाई को लेकर प्रदेश में मुख्य विपक्ष भाजपा आग बबूला है. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा हुए हमले एवं बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की भर्त्सना करते हुए झारखंड में पिछले 6 वर्षों में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल सहित सभी आयोजित भर्ती परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया…

Read More

रांचीः झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (जेएसएसी- सीजीएल) को रद्द किए जाने के सरकार के फैसले पर झारखंड हाईकोर्ट की रोक के बाद JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने शुक्रवार की शाम सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाने का आह्वान किया. छात्रों का आरोप है कि सरकार ने मामले को सही से देखा नहीं. मंंच के इसी आह्वान पर गिरिडीह में पुतला जलाने निकले छात्रों को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और छात्र संगठनों के साथ…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने सोमवार को आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य के पीए रहे ब्रज कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है. ब्रज कुमार पर जेपीएससी के अभ्यर्थियों से पैसे लेने का आरोप है. अजिता भट्टाचार्य सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी है. जेपीएससी में गड़बड़ियों को लेकर सीआइडी के छापे और कार्रवाई के बाद आयोग की तीनों सदस्य-अजिता भट्टाचार्य, जमाल अहमद और अनिमा केरकेट्टा ने इस्तीफा दिया था. सीआइडी इन तीनों से अलग-अलग तारीखों में जांच के सिलसिले में…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआइडी ने सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट हासिल कर विभिन्न ठिकानों में लगातार छापेमारी कर रही है. इसके अलावा अनुसंधान के क्रम में प्राप्त ओएमआर कार्बन कॉपी का मिलान तथा स्क्रूटनी की प्रक्रिया भी जारी है. सीआइडी ने रिलीज जारी कर बताया है कि इस मामले में अनुसंधान जारी है तथा साक्ष्य के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. अनुसंधान के दौरान इन सात लोगों की गड़बड़ियों में शामिल होने और सिंडिकेट से जुड़े होने की जानकारी जांच…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के मामले में सीआइडी ने दिल्ली से मिथिलेश सिंह उर्फ आरके सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपी परीक्षाओं का संचालन करने वाली एजेंसी आइसीएन इंडिया से जुड़ा है. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक के मामले में कथित रूप से शामिल रहा है. यह भी आरोप है कि मिथिलेश सिंह अभय तिवारी के साथ मिलीभगत से जेपीएससी के अभ्यर्थियों की कॉपी आयोग से निकाल कर बाहर से लिखवाता था. जानकारी के मुताबिक बिहार के आरा जिले का रहने वाला मिथिलेश सिंह प्रश्नपत्र लीक कराने…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन मंगलवार को भोजनावकाश के बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सदन में हो रहे शोर-शराबे का हवाला देकर सत्र के लिए निर्धारित समय से एक दिन पहले ही सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी. विधानसभा जिध्यक्ष ने सदन में कहा कि यह पहली बार है जब भारी मन से वे सभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर रहे हैं. वहीं इससे पूर्व सदन नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेपीएसएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद को लेकर सदन में सरकार की बातों को रखा. इससे पहले मुख्यमंत्री ने सदन…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ दो हफ्ते से आंदोलन कर रहे छात्र विधानसभा घेराव करने निकले हैं. इस घेराव में हजारों छात्र शामिल हैं. हाथों में तिंरगा, जेपीएससी, जेएसएसी तथा सरकार के खिलाफ नारे लिखे तख्तियों को थामे अलग-अलग रास्ते से विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं. सैकड़ों छात्र खेतों से आते- जाते दिख रहे हैं. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर लगाए पुलिस के कई बैरिकेड को तोड़ दिया है. भीड़ को पीछे करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है. पानी की तेज…

Read More

रांचीः झारखंड लोकसेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में भूख हड़ताल पर बैठे जेएलकेएम के नेता देवेंद्र नाथ महतो गुट के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकार की वार्ता में कोई ठोस सहमति नहीं बनी है. प्रतनिधिनमंडल में शामिल छात्रों ने अपनी मांगों को सरकार के सामने सिलसिलेवार तरीके से रखा. बातचीत के दौरान छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक पूरी परीक्षा रद्द करने की उनकी मांग नहीं मानी जाती है, तब तक धरना जारी रहेगा. इस बीच छात्रों ने 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को जारी रखने की…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. राहुल गांधी ने कहा कि वह हर मुद्दे पर छात्रों के साथ खड़े हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और शिक्षा आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है. उन्होंने सभी सरकारों से छात्रों की आवाज़ सुनने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की अपील की. कांग्रेस सांसद ने गुरुवार को कहा…

Read More