Browsing: JPSCscam
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच सोशल एक्टिविस्ट, भारत जोड़ो अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जेपीएससी 14वीं वीं पीटी परीक्षा रद्द करने और राज्य की भर्ती व्यवस्था में बड़े बदलाव करने की मांग की है. इस पत्र को उन्होंने सोशल मोडिया के अकाउंट एक्स पर भी साझा किया है. उन्होंने कहा है, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों की पीड़ा सच है और युवाओं का गुस्सा वाजिब. उनकी मुख्य मांगें भी तर्कसंगट हैं. यह मामला किसी एक परीक्षा या…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों ने सरकार से वार्ता के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है. इससे पहले बुधवार की शाम रांची के एसडीओ और एडीएम सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलकर वार्ता की पेशकश की थी. दोनों अधिकारियों ने पांच लोगों का एक प्रतिनिधमंडल लेकर चलने को कहा था. वैसे सरकार की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वार्ता कहां पर होगी और कब होगी. सरकार के…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के समर्थन में भाजपा के विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया. इसके बाद पार्टी के विधायक मास्क लगाकर सदन के अंदर पहुंचे. गुरुवार से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ है. जेपीएससी, जेएसएससी के सवाल पर सत्र के हंगामेदार होने के आसार है. गुरुवार को एनडीए के विधायकों ने सदन शुरू होने से पहले जेपीएससी, जेएसएससी की परीक्षाओं की सीबीआइ जांच कराने की मांग वाली तख्तियां लेकर सदन के सामने प्रदर्शन किया. इसके बाद सदन के अंदर…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी और धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें सूत्रों के हवाले और ब्रेकिंग के जरिए बताया जा रहा है कि वार्ता के लिए सरकार ने चार मंत्रियों और कुछ अधिकारियों की कमेटी बनाई है. मीडिया के सवालों पर वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा, ‘ऐसी कोई कमेटी नहीं बनाई गई है. मंत्रियों का एक समूह जरूर बनाया गया है, जिसमें दीपिका पांडे सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू, संजय प्रसाद यादव और चमरा…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना, प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बुधवार को सदर एसडीओ कुमार रजत छात्रों के बीच पहुंचे और सरकार का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करने के लिए तैयार है, ताकि उनकी मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जा सके. छात्रों से बातचीत करने एसडीओ के साथ एडीएल लॉ एंड आर्डर भी मौजूद थे. सरकार के प्रस्ताव पर छात्रों ने भी बातचीत के लिए अपनी सहमति जताई, लेकिन…
रांचीः नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में पेपर लीक का मामला ही नहीं है बल्कि यहां जेपीएससी और जेएसएसी के द्वारा खुलेआम नौकरियां बेची गई हैं. 14वीं जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी के अलावा एसएससी सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित तमाम परीक्षा में धांधली एवं अनियमितता सामने आई है. बाबूलाल के नेतृत्व में भाजपा के विधायकों ने बुधवार की शाम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाकर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात की. इस दौरान भाजपा नेताओं एवं छात्रों के बीच 15 मिनट से अधिक समय तक की वार्ता हुई. बाबूलाल मरांडी छात्रों की मांग सहित आंदोलन से जुड़े सारे…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में छात्रों के जोर पकड़ते आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है. दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन की पुण्य तिथि पर रामगढ़ के अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे हेमंत सोरेन ने इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा, “सीना चीर कर नहीं दिखा सकता कि हम कितने गंभीर है. सरकार के आँख-कान हैं. संवेदनशीलता भी है. छात्रों के हित में जो भी होगा वह राज्य सरकार निर्णय लेगी. जांच एजेंसी के अनुसंधान का इंतजार है.…
रांचीः पूर्व मख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक खुला पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि सरकार छात्रों को भरोसा दिलाए कि उनका भविष्य सुरक्षित है. इसके साथ ही उन्होंने पूछा है कि सरकार जेपीएससी, जेएसएसी की परीक्षाओं की सीबीआइ जांच से क्यों बच रही है. रघुवर दास ने कहा है, “झारखंड में कई दिनों से आंदोलनरत छात्रों की दुर्दशा देखकर व्यथित मन से मैं यह पत्र लिख रहा हूं. ऐसा नहीं है कि मैं यह पत्र पूर्व मुख्यमंत्री के नाते या किसी अन्य राजनीतिक मंशा से लिख रहा हूं, बल्कि छात्रों के इस आंदोलन को…
झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआइडी की एसआईटी ने झारखंड पुलिस के सहयोग से सोमवार को पांच जिलों में 18 ठिकानों पर छापेमारी की. सीआइडी थाना कांड संख्या 16/2026 के अनुसंधान के क्रम में यह कार्रवाई की गई. जांच एजेंसी ने जारी बयान में बताया कि रांची पलामू हजारीबाग बोकारो और धनबाद जिले में पुलिस के सहयोग से कांड से संबंधित 18 ठिकानों पर छापेमारी कर जेपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितताओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज, लैपटॉप, मोबाइल, विभिन्न बैंकों के पासबुक एवं चेक बुक मिले हैं. इनके अलावा…
झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ रांची में छात्रों का जारी आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो लगातार दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे. उन्होंने कहा है कि चार अगस्त की उनकी भूख हड़ताल झारखंड आंदोलन के अग्रणी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित रहेगी. चार अगस्त को शिबू सोरेन की पुण्य तिथि है. पुण्य तिथि पर पूरे राज्य में श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम होना है. देवेंद्र नाथ महतो ने कहा है कि गुरुजी के संघर्ष, त्याग और जनहित के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेते हुए वे…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us