Browsing: JSSC CGL

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में कथित पेपर लीक, अनियमितता मामले में सीआईडी ने और तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के नंदुडीह निवासी अजय कुमार, गिरिडीह के गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा निवासी संजय कुमार और गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के कटरियाटाड़ निवासी रामाकृष्णा कुमार सिंह शामिल हैं. सीआईडी ने एक जनवरी 2025 को सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में दर्ज प्राथमिकी के तहत यह कार्रवाई की है. सीआईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में अनुचित माध्यमों का उपयोग…

Read More

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में कथित पेपर लीक, अनियमितता मामले में सीआईडी ने बिहार के छपरा से एक एजेंट मनु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। सीआईडी ने गुरुवार की शाम उसे रांची स्थित विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अब सीआईडी जल्द ही उसे रिमांड पर लेगी व पूछताछ करेगी. सीआईडी ने एक जनवरी 2025 को सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में दर्ज प्राथमिकी के तहत यह कार्रवाई की है. मनु कुमार सिंह पर आरोप है कि उसने JSSC-CGL परीक्षा के कई…

Read More

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता के संबंध में फूड इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत संजय कुमार को हिरासत में लिया गया है. जांच एजेंसी को सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के तार संजय कुमार से जुड़ने और उसके खिलाफ कई महत्वपूर्ण व ठोस साक्ष्य मिलने की जानकारी मिली है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है. जानकारी के मुताबिक गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा निवासी मनोज साव के पुत्र और फूड एंड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर संजय कुमार को उनके आवास से हिरासत में…

Read More

जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को सर्किट हाउस में एक प्रेस कांफ्रेंस में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को लेकर सीआईडी की जांच पर सवाल खड़े करते हुए सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय में सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा की पूरी प्रक्रिया को दूषित बताया गया है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि पहले अदालत के सामने पूरे तथ्य क्यों नहीं रखे गये और क्या न्यायालय को गुमराह करने की कोशिश हुई थी. पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि पहले जांच को गलत दिशा में ले जाने और…

Read More

झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल 23 परीक्षाओं के विज्ञापन को रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक बरकरार रखा है. सरकार की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अदालत में प्रार्थियों और राज्य सरकार का पक्ष सुना. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अधिसूचना पर रोक को अगले आदेश तक बरकरार रखा. है. मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को 11:30 बजे से होगी. एसआईटी जांच के मामले में मॉनिटर नियुक्त अदालत ने कहा कि सिर्फ एक अधिसूचना से सरकार विभिन्न विभागों…

Read More

रांची- राज्य सरकार के द्वारा जेएसएससी- सीजीएल नियुक्ति रद करने के आदेश पर झारखंड हाईकोर्ट की रोक फिलहाल जारी रहेगी. इस मामले में अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी. इसके अलावा 11वीं से 13वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी अफसर (FSO) भर्ती विज्ञापनों को रद्द करने संबंधी अधिसूचना पर लगी रोक को भी बरकरार रखा है. इन मामलों में भी कोर्ट ने अगली सुनवाई 18 सितंबर को निर्धारित को निर्धारित की है.  हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि इन मामलों में पहले से पारित अंतरिम आदेश यथावत रहेगा. यानी जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल समेत चारों भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन…

Read More

रांची– झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अनियमतता की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. यह कोचिंग रांची में सर्कुलर रोड में है. जांच एजेंसी ने सीआईडी में दर्ज कांड संख्या 16/2026 के तहत यह कार्रवाई की है. हालांकि सजीत अप्राथमिक अभियुक्त है. जांच एजेंसी को जानकारी मिली है कि संजीत एजेंट के तौर पर सेटिंग का काम कर रहा था. इसके अलावा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता के संबंध में दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025…

Read More

रांचीः  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL )-2023 के जरिए विभिन्न विभागों में नियुक्त सरकारी सेवकों ने शनिवार को अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए सफाई दी और कहा कि जो परीक्षा में गड़बड़ी और कथित तौर पर पैसे देकर नौकरी लेने के आरोपों से वे आहत हैं. जिन्होंने गलत तरीके से नौकरी हासिल की है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो, लेकिन सभी को एक तराजू में तौलना ठीक नहीं. रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में कई सरकारी सेवकों ने कहा, “उन्होंने वर्षों की मेहनत और प्रतियोगी परीक्षा के बाद नौकरी हासिल की है. उन पर…

Read More

रांची. झारखंड हाईकोर्ट ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL)-2023 के जरिए विभिन्न विभागों में नियुक्त 1340 सरकारी सेवकों को बड़ी राहत दी है. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने CGL-2023 का विज्ञापन (विज्ञापन संख्या 10/2023) रद्द करने संबंधी राज्य सरकार की अधिसूचना के क्रियान्वयन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. अदालत ने इन सरकारी सेवकों को फिलहाल काम जारी रखने का निर्देश दिया है. हाईकोर्काट के आदेश के आलोक में कार्मिक विभाग ने गुरुवार देर शाम आदेश जारी कर सभी प्रभावित कर्मियों से पूर्व की तरह काम लेते रहने का निर्देश दिया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएसी-सीजीएल) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और सिडिंकेट के कारनामों की जांच कर रहे अपराध अनुसंधान विभाग की एसआईटी को कई नई और चौंकाने वाली जानकारी मिल रही है. जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में गड़बड़ी के मास्टरमाइंड अभय तिवारी को जांच एजेंसी ने पहले ही गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी को पता चला है कि अभय तिवारी के पिता ने भी जेपीएससी की परीक्षा दी थी. लिहाजा वे भी रडार पर हैं. जांच एजेंसी ने अभय तिवारी के भाई और पत्नी को भी गलत तरीके से परीक्षा पास करने के…

Read More