रांची। छह अगस्त से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक में जेपीएससी, जेएसएससी की गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में आंदोलन और प्रदर्शन कर रहे छात्रों का मुद्दा छाया रहा. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम कुमार महतो ने सरकार से इस मसले पर पहल करने की बात कही.
बैठक में नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे स्वंय या सरकार का प्रतिनिधिमंडल आंदोलनरत छात्रों से जल्द मुलाकात करें. उन्होंने कहा कि छात्रों की व्यथा और मांग जायज है. इस मामले में समाधान निकालना जरूरी है.
इस पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि इस विषय पर कार्य मंत्रणा समिति में भी चर्चा की जाएगी.
जयराम महतो बोले, बात नहीं बनी तो..
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने कहा, “मुख्यमंत्री छात्र आंदोलन के मुद्दे पर गंभीरता दिखाएं. बैठक में मैंने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मांग रखी है कि जल्दी छात्रों का आंदोलन खत्म कराया जाए. अगर
बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, राजद विधायक सुरेश पासवान, आजसू विधायक निर्मल महतो और लोजपा विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए.
