Browsing: Nitish Kumar

बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में आसानी से विश्वास मत हासिल करलिया है. शुक्रवार को बिहार विधानसभा में उन्होंने विश्सवास मत हासिल किया. विपक्ष ने वोटिंग की की मांग नहीं की, जिसके बाद स्पीकर ने ध्वनि मत से सम्राट चौधरी के विश्वास मत प्रस्ताव को पारित घोषित कर दिया. इससे पहले सदन में विश्वास मत के प्रस्ताव पर एनडीए और विपक्ष के नेताओं के बीच बहस हुई. तेजस्वी ने प्रस्ताव के विरोध में कहा कि 25 से 30, फिर से नीतीश बोलकर बीजेपी ने नीतीश को फिनिश कर दिया ह.। जवाब देते हुए सीएम सम्राट…

Read More

पटनाः पटना स्थित जदयू कार्यालय में नीतीश कुमार पर बनी एक शॉर्ट फिल्म की डिजिटल कॉपी रिलीज की गई है. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने गुरुवार को अपने पिता पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘मेरा नेता मेरा अभिमान’ लॉन्च की. इस फिल्म में नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल और उपलब्धियों को दिखाया गया है. इसी मौके पर उनके ऊपर आधारित एक गाना भी रिलीज किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल कुछ पलों के लिए भावुक हो गया. यह फिल्म नीतीश कुमार के व्यक्तित्व और बिहार में विकास को गति देने पर आधारित है. कार्यक्रम के दौरान…

Read More

सम्राट चौधरी ने पटना में बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. इसकेसाथ ही पहली बार बिहार में बीजेपी के नेता के सिर मुख्यमंत्री का ताज सजा है. पटना स्थित लोकभवन में सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है. मुख्यमंत्री के अलावा जदयू के विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है. दोनों के पास डिप्टी सीएम का दर्जा रहेगा. शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और चिराग पासवान समेत एनडीए के कई बड़े…

Read More

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. इससे पहले उन्होंने कैबिनेट की बैठक की. फिर लोक भवन में गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटार्यड) को अपना इस्तीफा सौंपा. नीतीश कुमार ने इस्तीफे के बाद एक्स पर जारी संदेश में 2005 से अब तक के विकास कार्यों का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि कानून का राज और सभी वर्गों का विकास उनकी प्राथमिकता रही. उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय तक सेवा करने के बाद पद छोड़ने का फैसला खुद लिया है. इसके साथ ही सभी का धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा…

Read More

पटनाः तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार, आठ मार्च को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता लेंगे. जेडीयू ज्वाइन करने के बाद वो बिहार की यात्रा पर निकलेंगे. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने निशांत कुमार के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर कहा, “कल के बारे में अभी औपचारिक सूचना नहीं आई है. इसकी जानकारी आपको दी जाएगी. आज का महत्वपूर्ण फैसला ये था कि नीतीश कुमार ने जो फैसला लिया उसका समर्थन हमारे दल के लोगों ने किया. हम नेता के साथ खड़े हैं और इसी स्थिति में विधायकों…

Read More

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर जारी अटकलों को विराम लग गया है. थोड़ी देर पहले नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का एलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के अपने एक्स अकाउंट पर कहा है, “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है. उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर…

Read More

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने 44 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. इससे पहले 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे. एनडीए में जदयू के हिस्से 101 सीटें हैं. और पार्टी ने सभी 101 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. जदयू की दूसरी सूची में वाल्मीकिनगर से धीरेंद्र प्रताप सिंह, गोपालपुर से बुलो मंडल, कहलगांव से शुभानंद मुकेश, करगहर से वशिष्ठ सिंह और काराकाट से महाबली सिंह और चकाई से सुमित सिंह को टिकट दिया है. 2020 का चुनाव सुमित सिंह निर्दलीय जीते थे. अभी वे बिहार सरकार में मंत्री हैं. कैबिनेट मंत्री बिजेंद्र प्रसाद…

Read More

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन में रणनीति बनाने और आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी सिलसिले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में नीतीश कुमार की  सरकार और बेजीपी पर निशाना साधा है. गुरुवार को पटना में महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा,”पलायन में बिहार नंबर वन, ग़रीबी में, बेरोज़गारी में बिहार नंबर वन, बढ़ते अपराध में बिहार नंबर वन.” तेजस्वी यादव ने कहा, “हमने ग़रीबी, बेरोज़गारी और पलायन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की है. बिहार के लोगों में ये बीस…

Read More

पटना बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव संभावित है. इसे लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इस दौरान रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर भाजपा को भरोसा दिया कि अब वह कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे, बल्कि एनडीए में बने रहेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि “हमारी पार्टी के कुछ लोगों ने गड़बड़ी की थी, इसलिए हम इधर से उधर चले गए थे” रविवार को पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और…

Read More

पटनाः केंद्रीय गृह औरसहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पटना में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई. रविवार को अमित शाह बिहार के दौरे पर थे. इस बैठक में चुनावी रणनीति और सीट बंटवारे को लेकर सभी दलों के बीच चर्चा हुई. बैठक से निकलने के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए घटक दलों की बैठक हुई. चुनाव की तैयारियों में जुटने पर बातचीत की गई है. बिहार में इस साल अक्टूबर में चुनाव संभावित है. यह बैठक इसलिए खास…

Read More