Browsing: Paper Leak
सोनम वांगचुक को पुलिस उठाकर अस्पताल ले गई, जंतर मंतर खाली करने का निर्देश, सोनम की पत्नी ने क्या कहा
सोशल एक्टिविस्ट और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक को शनिवार तड़के पुलिस जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल ले गई है. पिछले 20 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है. जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. जंत-मंतर को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं. नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर उनकी भूख हड़ताल 21वें दिन में प्रवेश कर गई है. वांगचुक को पुलिस के द्वारा उठाने पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. इस बीच कॉकरोच जनता…
रांचीः कांग्रेस की युवा इकाई ने परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और शिक्षा क्षेत्र में केंद्र सरकार की कथित विफलताओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को यहां मैराथन का आयोजन किया. यह मैराथन परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का हिस्सा है. इस अभियान के जरिये छात्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए जवाबदेही तय करने की मांग भी की जा रही है. पार्टी नेताओं ने बापू वाटिका से मैराथन को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिब और कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय…
रांचीः ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के साथ अन्य छात्र संगठनों के बैनर तले क्लस्टर सिस्टम, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षा, परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ और एनटीए को भंग करने, तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर रोषपूर्ण मार्च निकाला. इसके बाद लोकभवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया. जिला स्कूल मैदान से निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र, युवा शामिल हुए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोक और धक्कामुक्की भी हुई. इसके बाद गुस्साये प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए. आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ…
रांचीः कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में लगातार सामने आए पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं ने छात्रों का भरोसा तोड़ा है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है. नेतृत्व के निर्देश पर रांची पहुंचे कांग्रेस नेता ने एक प्रेस क्रांफ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी ने कोटा से इस अभियान की शुरुआत की थी. इसी सिलसिले में मैं रांची आया हूं. और यहीं के छात्र सार्थक ने इस सरकार को आईना दिखाया था. उन्होंने कहा कि 10…
रांचीः झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए 159 अभ्यर्थियों को जमानत की सुविधा प्रदान की गई है. रांची के न्यायायुक्त योगेश की अदालत ने जमानत पर फैसला सुनाया. कोर्ट ने उन्हें 20-20 हजार रुपये के निजी मुलचके पर जमानत दी है. इससे पहले कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था. इस मामले में कई अभ्यर्थियों की ओर से सीनियर एडवोकेट अविनाश पांडे ने बेल पर बहस किया और उनका पक्ष मजबूती से रखा. अदालत में यह बताया गया कि अभ्यर्थियों को जो प्रश्न पत्र मिले थे, उसमें परीक्षा में आए…
रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा हाल में संचालित कुछ महत्वपूर्ण प्रतियोगिता परीक्षाओं में पाई गई त्रुटियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. राज्यपाल के निदेश पर इस संबंध में लोक भवन ने आयोग के अध्यक्ष को पत्र भेजकर परीक्षाओं में हुई त्रुटियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है. पत्र में इसका उल्लेख है कि सहायक वन संरक्षक की मुख्य परीक्षा तथा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों में त्रुटियों एवं प्रारंभिक रूप से जारी उत्तर-कुंजी (आंसर शीट) में गलत उत्तरों के संबंध में विभिन्न माध्यमों से तथ्य प्रकाश में आए हैं. इस…
रांची। पुलिस मुख्यालय में बुधवार को डीजीपी तदाशा मिश्रा ने राज्य में केंद्र और राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर सभी जिलों के एसएसपी-एसपी, रेंज डीआइजी, जोनल आइजी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं. डीजीपी ने हर हाल में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार मु्कत परीक्षा कराने पर जोर दिया है. इसके साथ ही पेपर लीक नेक्सस पर कड़ी निरगानी के लिए जरूरी बिंदुओं पर निगरानी करने को कहा गया है. इसके साथ ही सभी जिलों में परीक्षा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए को-ऑर्डिनेशन कमेटी गठित…
रांचीः झारखंड में रविवार को उत्पाद सिपाही नियुक्ति को लेकर ली गई परीक्षा से ठीक पहले पुलिस ने कुख्यात सोल्वर गैंग के पांच सदस्यों और 159 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. इनमें सोल्वर गैंग का सरगना अतुल वत्स भी शामिल है, जो देश के कई राज्यों में अलग- अलग प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित पेपर लीक का आरोपी रहा है. इस गिरोह ने हर अभ्यर्थी से 10-15 लाख का सौदा किया था. इस बीच आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ है. सोल्वर गैंग ने अभ्यर्थियों को…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us