Browsing: Radha Krishna Kishore
रांचीः अपनी सुरक्षा को लेकर तल्ख तेवर दिखाने वाले और सरकार के अंदर कथित मतभेद को लेकर तमाम किस्म की चर्चाओं के बीच राधाकृष्ण किशोर ने वित्त सचिव को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2026 27 के बजट का अनुरूप राज्य की राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. पत्र में राज्य के आंतरिक संसाधनों को बढ़ाने केंद्रीय अनुदान की प्राप्ति में तेजी लाने के साथ ही कहा है कि राजस्व प्राप्ति के लिए वित्त सचिव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के सेवानिवृत दक्ष और विभिन्न परीक्षित्रों के विशेष साड़ियों की टीम गठित कर राज्य…
रांचीः झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सुरक्षा में तैनात सरकारी गार्ड्स और गाड़ियों को लौटा दी है. इस बाबत उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक को एक पत्र भी भेजा है. हालांकि अभी सभी सुरक्षा गार्ड डीजीपी के अगले आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं. वित्त मंत्री के आवास पर ही वे रह रहे हैं. बस साथ नहीं चल रहे हैं. पिछले पांच दिनों से वह बिना सुरक्षा के ही चल रहे हैं. गुरुवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में भी वित्त मंत्री बिना सुरक्षा के ही पहुंचे. हालांकि, वह अभी भी मंत्री कोटा की सरकारी गाड़ी…
रांचीः राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकार के विभिन्न विभागों के पीएल (पर्सनल लेजर) खातों में वर्षों से जमा पड़े 18,902 करोड़ रुपए राजकोष में जमा करने के निर्देश दिए हैं. वित्त मंत्री ने कहा है कि अगर चार वर्षों से अधिक समय से पीएल खाते में राशि रखे पड़े हैं, और संबंधित विभाग राशि वापस नहीं करते हैं तो वित्त विभाग उसे स्वतः प्रत्यर्पित मानकर कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक ओर मंईयां सम्मान योजना समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने का प्रयास कर रही है, जबकि दूसरी ओर हजारों करोड़ रुपये…
रांची: राज्य के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा है कि जेटेट भाषा विवाद को लेकर अभी तक यह नहीं पता चला कि हमारी पार्टी कांग्रेस का इस मुद्दे पर रुख क्या है. उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में वह और सहयोगी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह अपने विवेक से पार्टी का पक्ष कमिटी के सामने रख देंगे. सरकार ने जेटेट में भाषा विवाद को सुलझाने के लिए मंत्रियों की एक कमेटी गठित की है, जिसकी अगुवाई राधाकृष्ण किशोर कर रहे हैं. इसमें कांग्रेस कोटा की मंत्री…
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में भोजपुरी, मगही, अंगिका सहित क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं को शामिल करने की मांग पर नए सिरे से विचार/अध्ययन करने के लिए सरकार ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है. यह समति भाषा संबंधी मामलों पर विचार/अध्ययन करने के पश्चात नियमावली में जनजातीय/ क्षेत्रीय भाषा को सम्मिलित या विलोपित करने के बिंदु पर अनुशंसा करेगी. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस कमेटी में श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद और…
रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सूची जारी होते ही कलह के स्वर फूटने लगे हैं. हेमंत सोरेन सरकार में वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड प्रभारी के राजू से कहा है कि इस जंबो कमेटी से एक आंख में काजल और एक आंख में सुरमा चरितार्थ हो रहा है. यह नहीं चलेगा. इसके साथ ही किशोर ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि कार्यकर्ता जानना चाहते हैं कि बड़कागांव क्षेत्र के कांग्रेसी स्तंभ पूर्व मंत्री श्री योगेन्द्र साव का क्या दोष था, जिन्हें तीन वर्षों के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया गया.…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us