Browsing: Ranchi News
रांचीः विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को अबुआ अधिकार मंच द्वारा रांची के पहाड़ी मंदिर परिसर में बांस के पौधों का वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पहाड़ी मंदिर की हरियाली को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था. इस अवसर पर अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने कहा कि पहाड़ी मंदिर केवल भक्ति और आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि रांची की पहचान और प्राकृतिक विरासत का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान जल, जंगल और जमीन से रही है तथा पहाड़ी मंदिर की हरियाली…
रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) की दूसरी परियोजना को लेकर तमाम विरोध के बाद प्रशासन ने गुरुवार से काम शुरू करा दिया है. नगड़ी मौजा के ग्रामीण और रैयत 257 एकड़ की जमीन रिम्स टू के लिए देना नहीं चाहते. उनका जोर रहा है कि खेती के लिए उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण उनकी आजीविका के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए संकट बनेगा. उनका मानना है कि सरकार को अस्पताल के लिए किसी वैकल्पिक भूमि का चयन करना चाहिए. बुधवार को भी स्थानीय ग्रामीण और खासकर महिलाएं उस मौजा में विरोध प्रकट करने के…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गायब दो बच्चों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है. पुलिस ने दोनों बच्चे उनके पिता को सकुशल सौंप दिया है. पटेल नगर सेक्टर वन, पानी टंकी के पास किराये के मकान में रहने वाले चिरंजीव महतो की 10 वर्षीय बेटी रोशनी कुमारी और छह वर्षीय बेटा ध्रुवाश महतो सोमवार की दोपहर अचानक घर से लापता हो गए थे. जो तथ्य सामने आए हैं उसके मुताबिक बच्चों को मां ने धूप में खेलने से मना किया, तो घर से वे भाग निकले थे. इसके बाद बच्चों के पिता ने अपने स्तर…
रांचीः झारखंड विधानसभा सचिवालय में कार्यरत कनीय सचिवालय सहायक अंजना तिवारी की मौत को लेकर शहर के निजी अस्पताल सेंटेविटा के एक डॉक्टर तथा प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है. सहायक की मौत के बाद आक्रोशित विधानसभा के कर्मचारी ने शव को सदन बाहर रखकर धरना पर बैठ गए हैं. इस बीच अंजना तिवारी के परिजन सुनील कुमार शुक्ला ने निजी अस्पताल के एक डॉक्टर और प्रबंधन पर चिकित्सीय लापरवाही के आरोप के साथ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली थाना में आवेदन दिया है. ऑपरेशन के लिए भर्ता परिजन के मुताबिक अंजना तिवारी को…
रांचीः हिंदूवादी नेता भैरव सिंह का जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. सोमवार को सिविल कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने भैरव को जमानत देने से इनकार कर दिया है. सुनवाई के दौरान भैरव सिंह की ओर से उपस्थित अधिवक्ता कीर्ति सिंह ने जमानत दिए जाने का आग्रह किया और अपनी बहस में कहा कि उनके मुवक्किल को बेवजह आरोपी बनाया गया है. वहीं सूचक की ओर से उपस्थित अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने दलील दी कि भैरव सिंह के विरुद्ध रांची के कई थानों में मुकदमा दर्ज है और इस मामले में उसकी भूमिका है,…
रांचीः रांची- टाटा मुख्य मार्ग के किनारे हाहाप पहाड़ी पर धरती आबा बिरसा मुंडा की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इसे ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रैंग्थ’ के नाम से जाना जाएगा. झारखंड सरकार के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने निरीक्षण के बाद इस जगह पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने के साथ पहाड़ी के सौदंर्यीकरण की सहमति दे दी है. शुक्रवार को मंत्री प्रतिमा लगाने को लेकर अलग- अलग जगहों का जायजा लेने निकले थे. इस दौरान उन्होंने राँची के बायोडायवर्सिटी पार्क एवं राँची-टाटा मार्ग स्थित नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत में “STATUE OF STRENGTH” हेतु प्रस्तावित स्थल…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us