Browsing: Rims Director
रांचीः जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के विधायक सरयू राय ने रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. सोशल मीडिया के एक्स पर उन्होंने कहा है, “अनुसूचित जाति के योग्य चिकित्सक को विभाग झुका नहीं सका, तो शासी निकाय की पहल बैठक से ही परेशान करना शुरू किया. हर बार उच्च न्यायालय ने सरकार के आदेश पर रोक लगाया. अंततः सरकार ने सीआइडी भेज दिया, जिससे आहत होकर निदेशक ने त्यागपत्र दे दिया.” इस पूरे मामले पर उन्होंने सरकार से जवाब मांगा है. उनका कहना है या मामला रिम्स की साख और झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था दोनों…
रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिम्स सर्जरी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ डीके को रिम्स का नया प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है. शासी निकाय परिषद और विभागीय मंत्री की मंजूरी के बाद डॉ राजकुमार के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है. इस बाबत स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. इससे पहले बुधवार को रिस्म में सीआइडी का छापा पड़ा था. सीआईडी की टीम ने रिम्स में दाखिला के साथ टेंडर में हुई गड़बड़ियों के बाद छापा मारा…
रांची. झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान ( रिम्स) में नामांकन व टेंडर में कथित गड़बड़ियों की शिकायतों की जांच के लिए अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) की दो विशेष जांच टीमें बुधवार की सुबह संस्थान पहुंचीं हैं. एडीजी सीआइडी के आदेश पर गठित दोनों टीमें रिम्स प्रबंधन के डीन कार्यालय, डेटा सेंटर आदि में फाइलें खंगाल रही हैं. साल 2025 में दो विद्यार्थियों के गलत जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नामांकन लेने की शिकायत मिली है. रिम्स द्वारा बताया गया कि एक छात्रा का वर्ष 2025 में ही नामांकन रद्द कर दिया गया है. वहीं, दूसरी शिकायत…
रांचीः झारखंड में रामगढ़ जिले के उपायुक्त की एक रिपोर्ट के आधार पर राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) प्रशासन ने ओली विश्वकर्मा का नामांकन रद्द कर दिया है. ओली विश्वकर्मा रिम्स में मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) कोर्स कर रही थी. रामगढ़ उपायुक्त की जांच में उसका जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है. इसके बाद रिम्स प्रशासन ने मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) कोर्स में उसका नामांकन रद्द कर दिया है. रिम्स के डीन कार्यालय ने नामांकन रद्द करने की सूचना संबंधित छात्रा और रामगढ़ उपायुक्त को भेज दी है. मिली जानकारी के अनुसार, ओली विश्वकर्मा ने रिम्स…
रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) में किसी मरीज की मौत होने पर परिजनों को सहायता के तौर पर सरकार यूपीआई के माध्यम से पांच हजार रुपये की सहायता देगी. साथ ही शव को घर पहुंचाने के लिए मोक्ष वाहन की सुविधा भी मुहैया करायी जायेगी. यह सुविधा झारखंड के अंदर ही मिलेगी. गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुआ शासी निकाय की बैठक में इस प्रस्ताव पर मंजूरी प्रदान की गई है. टॉपर नीट की कोचिंग देंगे एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव के तहत रिम्स के MBBS प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के…
रांचीः पद से हटाने के राज्य सरकार के आदेश पर झारखंड हाइकोर्ट की रोक के बाद डॉ राजकुमार ने रिम्स के निदेशक का पद फिर से संभाल लिया है. हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने 17 अगस्त को जारी उस आदेश को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने रिम्स के निदेशक को पद से हटाने का आदेश दिया था. इस मामले की अगली सुनवाई छह मई को होगी. कोर्ट ने शपथ पत्र के माध्यम से सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इधर मंगलवार को अनुसूचित जाति समन्वय समीति के…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us