Browsing: RJD
रांचीः झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सरकार के सहयोगी दलों में मचे घमासान और कांग्रेस के प्रभारी के राजू के खिलाफ तल्ख टिप्पणियों के बचाव में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की प्रतिक्रिया सामने आई है शिल्पी नेहा तिर्की ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग के. राजू पर अनर्गल और भ्रामक टिप्पणियां कर रहे हैं, जबकि उनका पूरा जीवन गरीबों, किसानों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा है. शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मनरेगा, सूचना का अधिकार (आरटीआई), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून, भूमि अधिग्रहण एवं…
रांचीः राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव और पार्टी के विधायकों ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में प्रणव झा की हार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है. राजद पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपनी गिरेबां में झांके. शुक्रवार को पार्टी के हरमू बाई पास रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में राजद नेताओं ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू के बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने राज्यसभा चुनाव में राजद और माले पर धोखा देने का आरोप लगाया था. राजद के महासचिव भोला प्रसाद यादव ने कहा कि राजद के विधायकों…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद पार्टी के राज्य प्रभारी के राजू ने आरोप लगाया है कि सत्ता में सहयोगी राजद और माले ने धोखा दिया. कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि माले और राजद के धोखे की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी की हार हुई. हालांकि माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने बयान जारी कर किसी धोखे से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि माले के दोनों विधायकों ने गठबंधन के उम्मीदवार को वोट दिया है. इधर राजद ने भी इस…
रांचीः झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव की दो सीटों पर चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दलों और विपक्ष में विधायकों को इंटैक्ट रखने के बाद रणनीतिक बिसात बिछाने का दौर तेज है. इन सबके बीच राजद के महासचिव और लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी भोला यादव रांची पहुंचे हैं. उनके रांची पहुंचने पर कांग्रेस कोटा से सरकार में मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा राजद कार्यालय में विधायकों से मिलने पहुंचे. करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में कांग्रेस के नेताओं ने राजद से चुनाव में सहयोग की अपेक्षा…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा के लिए दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दलों में कांग्रेस को रविवार की रात राहत मिली, जब हेमंत सोरेन के आवास पर सभी सहयोगी दलों के विधायकों रात्रि भोज के बहाने बैठक हुई. कांग्रेस के रणनीतिकार और चुनावी पर्यवेक्षक बनकर शनिवार की शाम रांची पहुंचे छत्तीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की हेमंत सोरेन से लंबी मुलाकात और बातचीत के बाद सोरेन के तेवर नरम पड़े हैं. नतीजा यह हुआ कि हेमंत सोरेन ने विधायकों को एक साथ बैठाया और चुनाव में झामुमो, कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने को कहा.…
रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल के बीच सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं. जबकि सत्तारूढ़ दलों के अलावा बीजेपी की निगाहें हेमंत सोरेन की रणनीति और निर्णय पर टिकी है. इस बीच शुक्रवार को कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू और तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर एक सीट पर दावेदारी की. करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन के आवास से बाहर निकले के राजू ने मीडिया से…
पटनाः राष्ट्रीय जनता दल की पूर्व नेता और महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष, रितु जायसवाल मंगलवार को पटना में आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं. उन्होंने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल की मौजूदगी में पार्टी बदली. और इसके पीछे अपनी मुख्य प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समावेशी नीतियों को बताया. राजद छोड़ बीजेपी ज्वाईन करने के बाद रितु जायसवाल ने कहा, ‘एक नाम जो वर्षों से जुबान पर था, उसको बदलने में वक्त लगता है. कई पुराने वीडियो से मुझे ट्रोल किया जाएगा, लेकिन मैं निडर हूं.’…
दुमकाः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि जनता की समस्याओं से झारखंड सरकार और सत्तारूढ़ दलों को कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें तो बस रुपये कमाने की चिंता है. उन्होंने कहा कि पिछले एक माह में हुई लगातार बारिश से एक ओर जहां किसानों में खुशी है, वहीं दूसरी ओर बारिश ने सरकार की व्यवस्था की कलई खोल दी है. राज्य में काफी संख्या में पुल-पुलिया और सड़क पानी में बह गए. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालत यह है कि मरीज समय पर अस्पताल…
तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और परिवार से निकाले जाने के लालू प्रसाद यादव के फ़ैसले पर ऐश्वर्या राय भी सामने आई हैं. उन्होंने पूरे लालू परिवार पर निशाना साधा है. ऐश्वर्या ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मैं ये पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों को पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों करवाई? मेरी ज़िंदगी क्यों बर्बाद की? उसके बाद मुझे क्यों मारा? अभी इनका (लालू प्रसाद यादव परिवार का) सामाजिक न्याय जाग गया है. चुनाव की वजह से इन्होंने ऐसा ड्रामा रचा है. ये लोग सब मिले हुए हैं.” ऐश्वर्या राय…
तेजी से बदलते घटनाक्रमों के बीच राष्ट्रीय जनता दल नेता और हसनपुर सीट से विधायक तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाले जाने के आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के फ़ैसले पर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने समर्थन व्यक्त किया है. रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है.उन्होंने लिखा, “जो अपना विवेक त्याग कर मर्यादित आचरण और परिवार की प्रतिष्ठा की सीमा को बारम्बार लांघने की ग़लती, धृष्टता करते हैं, वो खुद को आलोचना का पात्र खुद ही बनाते हैं.” इसके आगे उन्होंने लिखा कि इस फ़ैसले में वो अपने पिता के साथ हैं. उन्होंने…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us