Browsing: Student Protest
रांचीः रांची स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) के एक छात्र की हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है. यह कमेटी दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी की अध्यक्षता में गठित हुई है, जिसमें एक सीनियर साइकेट्रिस्ट और शिक्षा मंत्रालय के एक वरीय अधिकारी सदस्य के तौर पर सम्मिलित किए गए हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस कमेटी को घटना के आसपास के हालात की जांच करने और मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का आकलन करने की…
रांचीः रांची के खेलगांव थाना अंतर्गत भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) के हॉस्टल में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्र की हुई मौत के बाद छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा. हॉस्टल में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था में लापरवाही और अन्य सुविधाओं की कमी को लेकर छात्र-छात्राएं निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं. सोमवार को चेयरपर्सन छात्रों से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन काफी देर तक गतिरोध बना रहा. दोनों पक्षों में बातचीत शुरू होने से पहले ही हंगामे की स्थिति बन गयी. मेस में खाना नहीं बना प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना…
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी ) के प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी छात्रा के पिता पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ़्तार अभियुक्त स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था. समाचार एजेंसियों एएनआई और पीटीआई के मुताबिक, स्वतंत्र भारद्वाज के वकील उमेश शर्मा ने कहा, “जो जानकारी हमारे पास है, उसके मुताबिक स्वतंत्र को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. उनके घर वाले हमारे संपर्क में हैं. उन्हें अचानक से गिरफ़्तार किया गया है. इसमें…
रांचीः जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक के बाद सरकार के रुख के खिलाफ शुक्रवार को छात्रों के पुतला दहन कार्यक्रम में पुलिसिया बर्ताव और गिरिडीह और रांची में पिटाई को लेकर प्रदेश में मुख्य विपक्ष भाजपा आग बबूला है. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा हुए हमले एवं बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की भर्त्सना करते हुए झारखंड में पिछले 6 वर्षों में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल सहित सभी आयोजित भर्ती परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया…
बिहार में परीक्षाओं में कथित अनियमितता, रोजगार, वेकैंसी समेत युवाओं के मुद्दों पर बुधवार को राजद के द्वारा राजभवन मार्च पटना की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन में बदल गया. राजभवन की ओर बढ़ती भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया. जेपी गोलंबर से शुरू हुआ मार्च इनकम टैक्स चौराहे पर पहुंचा, तो पुलिस की बैरिकेडिंग से सामना हुआ. आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन चलाया गया. इस दौरान तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया. हालांकि, बाद…
झारखंड जनाधिकार महासभा ने आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने पर इसकी निंदा की है. महासभा ने कहा कि स्याही फेंकने वाले व्यक्ति ने जय श्री राम का नारा लगाया. जो कि झारखंड के छात्र युवाओं की एकता को तोड़ने व जेपीएससी आंदोलन को भाजपा आरएसएस द्वारा गलत दिशा में ले जाने की कोशिश हो रही है. महासभा ने प्रेस बयान में कहा कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र-युवाओं के जेपीएससी आंदोलन में कई महासभा के लोग पहले से ही हैं. 14वीं जेपीएससी परीक्षा पर उजागर हुए तथ्यों से स्पष्ट है कि व्यापक गड़बड़ी…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच वार्ता के लिए सरकार की पेशकश पर छात्रों ने प्रतिनिधिमंडल की नयी सूची भेज दी है. वार्ता रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में होगी. गुरुवार को इस प्रतिनिधिमंडल में दो पत्रकारों और एक सीनियर वकील का नाम भी शामिल किया गया था. अब इस प्रतिनिधमंडल की सूची से इन तीनों के नाम हटा लिए गए हैं. छात्रों द्वारा तय प्रतिनिधिमंडल में नामों को लेकर सरकार सहमत नहीं हुई सरकार का तर्क है कि वह छात्रों से बातचीत…
झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच शुक्रवार को आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर रांची में मार्च के दौरान स्याही फेंकी गई. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्याही फेंकने वाले छात्र को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है कि छात्र ने ऐसा क्यों किया और क्या यह उसका व्यक्तिगत फैसला था या इसके पीछे कोई और वजह थी. स्याही फेंकने वाले…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. राहुल गांधी ने कहा कि वह हर मुद्दे पर छात्रों के साथ खड़े हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और शिक्षा आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है. उन्होंने सभी सरकारों से छात्रों की आवाज़ सुनने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की अपील की. कांग्रेस सांसद ने गुरुवार को कहा…
छात्रों के विरोध प्रदर्शन और बातचीत को लेकर मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध भी सहमति बनाने का एक तरीका है. मोहन भागवत ने कहा, “लोकतंत्र में विरोध भी सहमति बनाने का एक माध्यम है. अलग-अलग विचार सामने आते हैं और चर्चा के बाद एक सहमति बनती है. यह चर्चा संवाद के जरिए हो सकती है. अगर किसी वजह से बात नहीं सुनी जाती है तो आंदोलन किया जा सकता है. लेकिन इसका उद्देश्य सहमति बनाना होना चाहिए, न कि समाज में विभाजन पैदा करना.” उन्होंने कहा, “जहां तक जेन-ज़ी…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us