Browsing: Sudesh Mahto

आदित्यपुरः शनिवार का दिन आजसू पार्टी के लिए ठीक नहीं रहा. कोल्हान से हरेलाल महतो के बाद एक और केंद्रीय महासचिव रवि शंकर मौर्या ने भी आजसू पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. इन्होंने भी अपने इस्तीफ़ा का कारण निजी बताया है. लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि कोल्हान में इस्तीफे का यह दौर जोर पकड़ सकता है. श्री मौर्या पार्टी में युवाओं, बुद्धिजीवियों के साथ पिछड़ा चेहरा थे। आजसू पार्टी के पिछड़ा वर्ग महासभा के वे संयोजक भी हैं। झारखंड के बाहरपिछड़ों की राजनीति में और कई आंदोलन में इन्होंने अपनी भूमिका निभायी है. मौर्या एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद के…

Read More

सरायकेलाः आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हरेलाल महतो ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस बाबत उन्होंने केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को पत्र भेज दिया है. 2024 के विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने वाली आजसू पार्टी के लिए हरेलाल महतो का इस्तीफा बड़ा झटका माना जा रहा है. कोल्हान में और खासकर कुर्मियों के बीच वे पार्टी का बड़ा चेहरा थे. चांडिल से जारी त्यागपत्र में हरेलाल महतो ने पार्टी नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार जताया है. उनके साथ ही ईचागढ़, कुकड़ू, नीमडीह और…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहित पार्टी के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत को मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में अदालत से राहत नहीं मिली है. अपर न्यायाधीश आयुक्त अमित शेखर की अदालत ने डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने के खिलाफ दायर उनकी क्रिमिनल रिवीजन याचिका को भी खारिज कर दिया है. इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में चल रही है. इस केस में आरोपियों के खिलाफ आरोप भी गठित हो चुका है. इसी मामले में आजसू के प्रमुख सुदेश महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता भी आरोपी हैं.…

Read More

भाजपा ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 111 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें पुरूलिया जिले के बाघमुंडी सीट से रहिदास महतो को उम्मीदवार बनाया गया है. जाहिर तौर पर आजसू पार्टी की ताक-झांक और पैंतरेबाजी को इस बार बीजेपी नेतृत्व ने तवज्जो देना मुनासिब नहीं समझा. 2021 में बीजेपी ने यह सीट आजसू पार्टी के लिए छोड़ी थी. आजसू ने आशुतोष महातो को उम्मीदवार बनाया था. आशुतोष महतो टीएमसी के उम्मीदवार सुशांता महातो से हार गए थे. टीएमसी के उम्मीदवार को 75245 वोट मिले थे. वहीं आजसू के आशुतोष 61,510 वोटों के साथ दूसरे…

Read More

झारखंड में निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस तथा मुख्य विपक्ष भारतीय जनता पार्टी के बीच टसल तीखा होता जा रहा है. कई जगहों पर अपने दम पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार समीकरणों के लिहाज से बड़े दलों को परेशान करते दिख रहे हैं. चुनाव भले ही गैर दलीय कराए जा रहे हैं, पर मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक दलों के अध्यक्ष राजनीतिक बिसात बिछाने में जुटे हैं. दरअसल, ये राजनीतिक टसल अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहरों में पैठ बढ़ाने और बचाने के लिए हो रहा है. इन सबके…

Read More