कोलकाताः पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी रिकॉर्ड जीत दर्ज की है.
नंदीग्राम में पार्टी प्रत्याशी हासिरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि मुस्लिम बहुल रेजीनगर में भाजपा के शाखारभ सरकार 75,748 वोटों से विजयी हुए.
दोनों सीटों पर गत छह अक्टूबर को मतदान हुए थे और शुक्रवार को बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हुई.
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक़, बीजेपी की हासीरानी रथ को कुल 1,64,427 वोट मिले.
उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को 1,22,753 वोटों के अंतर से हराया.
कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 41,674 वोट मिले. यहां भाकपा उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई.
इसके अलावा, रेजीनगर सीट पर भी बीजेपी जीत गई है.
बीजेपी प्रत्याशी सखाराव सरकार ने 75816 वोट से जीत दर्ज की है. उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव हराया है.
नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी व रेजीनगर आम आदमी उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के छोड़ने से खाली हुई थीं.
रिकॉर्ड टूटा
नंदीग्राम की जीत ने भाजपा के गत विधानसभा चुनाव में फलता के रिकार्ड को तोड़ दिया है। फलता में भाजपा प्रत्याशी ने 1,09,021 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी.
नंदीग्राम में भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी की पिछली जीत के अंतर को भी काफी पीछे छोड़ दिया.
दरअसल, इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 2016 में शुभेंदु अधिकारी के नाम था. तब उन्होंने टीएमसी के टिकट पर लड़े अब्दुल कबीर शेख को 81,230 वोटों से हराया था.
