Browsing: Yogendra Sao

रांची. झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस पीके श्रीवास्तव की अदालत ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव को एनटीपीएस में हंगामे से जुड़े एक मामले में बरी कर दिया है. हजारीबाग के केरेडारी में वर्ष 2010 में एनटीपीसी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान हुए हंगामे के मामले में पूर्व विधायक योगेंद्र साव के खिलाफ निचली अदालत और अपीलीय अदालत के फैसले को निरस्त करते हुए उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया. यह मामला 17 अगस्त 2010 का है. एनटीपीसी के कोयला खनन प्रोजेक्ट में एक कार्यालय के उद्घाटन की तैयारी चल रही थी. हजारीबाग के तत्कालीन उपायुक्त को उद्घाटन करना…

Read More

रांचीः झारखंड कांग्रेस ने पार्टी नेता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का पार्टी से निष्कासन को रद्द कर दिया है. नए निर्णय के तहत अब योगेंद्र साव पार्टी में बने रहेंगे. इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है. पिछले मार्च महीने में योगेंद्र साव को पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया था. योगेंद्र साव बड़कागांव से विधायक रहे हैं. साथ ही बड़कागांव से विधायक रहीं और अभी कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद के पिता हैं. पार्टी से निकाले जाने के बाद योगेंद्र साव और अंबा…

Read More

झारखंड में बड़कागांव से कांग्रेस की पूर्व विधायक और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद अपने पिता, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कांग्रेस से बाहर किए जाने की कार्रवाई से तल्ख हैं. उन्होंने कहा है कि आत्मसम्मान विसर्जित कर राजनीति नहीं करनी. इसके साथ ही गठबंधन की सरकार पर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं. इधर पार्टी ने अंबा की शिकायत झारखंड कांग्रेस के प्रभारी से की है. पिछले गुरुवार को चट्टी बरियातू कोल माइंस क्षेत्र में स्थित योगेंद्र साव के मकान को बुलडोजर से जमींदोज किए जाने के बाद पूर्व मंत्री की सोशल मीडिया पर टिप्णी को लेकर प्रदेश कांग्रेस…

Read More

रांची- झारखंड में बड़कागांव से पूर्व विधायक और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद अपने पिता योगेंद्र साव को कांग्रेस से बाहर किए जाने की कार्रवाई से नाराज हैं. उन्होंने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व ने एक वरिष्ठ कांग्रेसी के साथ गलत कार्रवाई की है. वेलोग आलाकमान से मिलकर पूर बात की जानकारी देंगे. अंबा ने रविवार को रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “एनटीपीसी के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा और यागेंद्र साव के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में वे लोग आलाकमान तक पहुंचकर गुहार लगाएंगे.” अंबा प्रसाद ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के नेताओं पर गंभीर आरोप…

Read More

हजारीबागः झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के एक घर को भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर तोड़ दिया गया है. साव का यह घर हजारीबाग जिले में एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस के सामने जोरदाग झुमरी टांड़ में बना था. यह भूमि खोल खनन क्षेत्र को आवंटित है. योगेंद्र साव का आरोप है कि इस जमीन का उन्हें मुआवजा नहीं मिला है. वहीं, प्रशासन और एनटीपीसी का कहना है संबंधित भूमि के लिए निर्धारित मुआवजा राशि पहले ही तय की जा चुकी थी. योगेंद्र साव द्वारा मुआवजे की राशि लेने से इनकार…

Read More