देवघर: केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल में चुनाव के प्रभारी भूपेंद्र यादव मंगलवार को देवघर स्थित प्रसिद्ध सतसंग आश्रम पहुंचे.
यहां उन्होंने आचार्यदेव श्री श्री दादा (बाबई दादा) से मिलकर आशीर्वाद लिया.
इससे पहले देवघर पहुंचने पर भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेता का स्वागत किया.
सत्संग आश्रम में करीब एक से डेढ़ घंटे तक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद रहे और सत्संग आश्रम में मौजूद आचार्यों से मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर से सांसद सौमित्र खान भी मौजूद रहे.
आचार्यदेव से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर कहा है, “आज देवघरस झारखंड स्थित युग पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी द्वारा स्थापित सत्संग आश्रम में जाने का अवसर मिला. श्री श्री ठाकिर जी का जीवन सेवा, प्रेम और मानवती के लिए ख्यात है. इनकी शिक्षाओं में व्यक्तिगत और सामाजिक मूल्यों के गहरे संदेश निहित हैं. इससे प्रेरणा लेकर झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल सहित अनेक राज्यों में करोड़ों लोग समाज कार्य कर रहे हैं. देवघर स्थित सत्संग आश्रम में आश्रम पीठ को सुशोभित कर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे आचार्यदेव श्री श्री दादा से भी मिलकर अच्छा लगा.”
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को राजनीतिक गलियारे में समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
