रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच वार्ता के लिए सरकार की पेशकश पर छात्रों ने प्रतिनिधिमंडल की नयी सूची भेज दी है.
गुरुवार को इस प्रतिनिधिमंडल में दो पत्रकारों और एक सीनियर वकील का नाम भी शामिल किया गया था. अब इस प्रतिनिधमंडल की सूची से इन तीनों के नाम हटा लिए गए हैं.
छात्रों द्वारा तय प्रतिनिधिमंडल में नामों को लेकर सरकार सहमत नहीं हुई
सरकार का तर्क है कि वह छात्रों से बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन किसी बाहर के प्रतिनिधियों के साथ नहीं.
नयी सूची में नौ नाम
आंदोलनरत छात्रों ने सरकार से वार्ता करने के लिए नौ नामों की सूची सौंप दी है. इससे पहले आठ छात्रों का नाम रखा गया था.
इस प्रतिनिधिमंडल में रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार, अंकित कुमार शामिल हैं.