रांचीः लंबे इंतजार के बाद झारखंड कांग्रेस की नई कमेटी की घोषणा कर दी गई है. नई कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी खत्म कर दी गई है.
अब तक बंधु तिर्की. जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में थे. अब इन तीनों को अलग- अलग सहयोगी कमेटी में शामिल किया गया है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मारावी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में नई कमेटी के बारे में जानकारी दी.
दोनों नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कमेटी की घोषणा करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुमोदन के पश्चात झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सहयोगी समितियों का भी गठन किया गया है.
नई कमेटी पर मंजूरी दे दी है. नई कमेटी मे 16 उपाध्यक्ष समेत 279 लोगों को जगह मिली है.
कमेटी में 43 लोगों को महासचिव, 81 लोगों को सचिव और 44 लोगों को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. 37 लोग पीसीसी को-ऑर्डिनेटर्स बनाए गए हैं.
को-ऑर्डिनेशन, कैपेंन, डिमिलेटेशन कमेटी
नई कमेटी में सहयोग के तौर पर को- ऑर्डिनेशन, कैपेंन, डिमिलेटेशन और एसआईआऱ कमेटी, चुनाव प्रबंधन कमेटी का गठन किया गया है.
कैपेंन कमेटी में बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, केएन त्रिपाठी, संजय लाल पासवान, और अंबा प्रसाद को शामिल किया है.
इसी तरह डिमिलेटेशन कमेटी में विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, अनादि ब्रह्म, और जयप्रकाश गुप्ता को रखा गया है.
एसआईआर कमेटी में प्रदीप बलमुचु, रामेश्वर उरांव, सांसद सुखदेव भगत, पूर्व सांसद अजय कुमार और राजेश कुमार ठाकुर को शामिल किया गया है.
