कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर दो साल पूरे कर लिए हैं.
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए. इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा – हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना. नीट के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा.”
राहुल गांधी ने आगे लिखा, “सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है. सफ़र लंबा है, पर संकल्प वही, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूँगा.”
राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से सांसद हैं. साल 2024 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने यहां से बड़ी जीत हासिल की थी.
