सेशल्स ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘गार्डियन ऑफ़ द ब्लू होराइज़न’ से सम्मानित किया है.
पीएम मोदी सेशल्स के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. रविवार को स्टेट हाउस में प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई.
‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान प्रधानमंत्री मोदी की लंबे समय से जारी उस नीति और दृष्टिकोण को मान्यता देता है, जिसमें सतत विकास, हरित विकास और पर्यावरण-अनुकूल नीतियों पर जोर दिया गया है.
सेशल्स के राष्ट्रपति डॉक्टर पैट्रिक हर्मिनी के साथ संयुक्त प्रेस बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘गार्डियन ऑफ़ द ब्लू होराइज़न’ सम्मान मिलना, उनके और भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए गर्व और खुशी की बात है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं और इसे उन सभी देशों को समर्पित करता हूं जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती से लड़ रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ियों के प्रति अपनी दायित्व मानते हैं.”
सेशल्स के राष्ट्रपति डॉक्टर पैट्रिक हर्मिनी ने इस मौक़े पर कहा, “आज की एक ख़ास बात यह रही कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी को ‘गार्डियन ऑफ़ द ब्लू होराइज़न’ की मानद उपाधि देने का सम्मान मिला…”
गौरतलब है कि इसी वर्ष संयुक्त राष्ट्र ने भी उन्हें प्रतिष्ठित चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड प्रदान किया था, जो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सर्वोच्च वैश्विक सम्मान माना जाता है.
सेशेल्स द्वारा दिया गया यह नया सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक पर्यावरणीय नेतृत्व और “ग्रीन विज़न” को और अधिक मजबूत मान्यता के रूप में देखा जा रहा है.
