रांचीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोहरदगा से विधायक रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ जारी है.
इससे पहले सोमवार को निर्धारित समय पर रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे. शराब घोटाले में पूछताछ के लिए ईडी ने उन्हें समन भेजा है.
वहीं, पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को भी सात जुलाई को इसी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया है.
ईडी ने शराब घोटाले की जांच के दौरान रोहित उरांव को दूसरा समन जारी किया था. समन में उन्हें छह जुलाई को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होकर पूछताछ में शामिल होने का निर्देश दिया गया था.
जांच एजेंसी इस मामले में वित्तीय लेन-देन, दस्तावेजों तथा अन्य संबंधित पहलुओं के साथ घोटाले से जुड़े धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के आरोपों की जांच कर रही है.
ईडी को पूर्व में बरामद दस्तावेज की जांच में जानकारी मिली है कि रोहित उरांव ने पूर्व में शराब के कारोबर में कथित तौर पर बड़ा निवेश किया है.
