हजारीबागः एंटी करप्शन ब्यूरो की हजारीबाग टीम ने गैरमजरुआ खास की जमीन को कथित तौर पर अवैध तरीके से हासिल करने और बेचने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें विश्वेश्वर प्रजापति, शंकर प्रजापति और रामगति गुप्ता शामिल हैं.
तीनों आरोपी हजारीबाग के मफस्सिल थाना क्षेत्र के नया खाप टोला, मुकुंदगंज के रहने वाले हैं.
यह कार्रवाई कांड संख्या 11/25, दिनांक 25 सितंबर 2025 से जुड़ी है.
जांच एजेंसी के मुताबिक इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(d) के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है.
गलत तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री और दाखिल-खारिज करने के मामले में एसीबी ने पूर्व में तत्कालीन अंचलाधिकारी समेत अन्य सरकारी कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
