रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां दिवंगत रूपी सोरेन के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य और देश के नेताओं का नेमरा पहुंचना जारी है.
शनिवार को केंद्रीय केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद समेत कई नेताओं ने नेमरा में रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी और हेमंत सोरेन से मिलकर उनका ढांढस बंधाया.
इनके अलावा गिरीडीह के सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, खूंटी के सांसद काली चरण मुण्डा, विधायक अनूप सिंह, ममता देवी, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्री के. राजू, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों ने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. वहीं मुख्यमंत्री एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में ढाढ़स बंधाया.
गौरतलब है कि बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को 80 साल की उम्र में रूपी सोरेन का निधन रांची के एक निजी अस्पताल हिल व्यू में हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं.
इसके अगले दिन 8 अक्टूबर को हेमंत सोरेन के पैतृक रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया. हेमंत ने मुखाग्नि दी है और श्राद्ध कार्यक्रम की अन्य रस्में गांव में ही निभा रहे हैं.
