कोडरमाः एक नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ कथित यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई. सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें सदर अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया है.
वहीं, इस मामले में पीड़िता की मेडिकल जांच नहीं करायी जा सकी है. पुलिस के अनुसार, बच्ची ने जांच कराने से इनकार कर दिया, जबकि उसके माता-पिता पर भी मेडिकल जांच नहीं कराने का दबाव बनाने का आरोप है.
अब पुलिस दोबारा मेडिकल जांच कराने के साथ सोमवार को न्यायालय में पीड़िता का बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटी है.
रविवार को गिरफ्तार डॉ. अनिल कुमार को जेल भेजा गया था. जेल में सोमवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई. सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद जेल के डॉक्टर ने भर्ती कराने के लिए रेफर कर दिया.
